दुर्ग। पार्किंग ठेकेदार श्रीराम यादव उर्फ मंत्री यादव की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। आरोपियों ने चाचा से हुई मारपीट का बदला लेने पार्किंग ठेकेदार की हत्या चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, 21 मई को सिटी कोतवाली दुर्ग के नाका चैक गंजपारा दुर्ग में मंत्री यादव को अज्ञात लोगों ने चाकू मार दिया था। पुलिस को घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में घायल को भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ मंे मृतक ने आरोपियों का नाम बताया। आरोपियों की पहचान होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। इधर घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर दुर्ग पुलिस ने पकड़ा।

चाचा से मारपीट बनी हत्या की वजह

कड़ाई से पूछताछ में आरोपी अक्षत दुबे ने बताया कि कुछ माह पहले मृतक के ने उसके चाचा अजय दुबे के साथ मारपीट की थी। इस बात को लेकर अजय दुबे ने भतीजों से बोला था कि मंत्री यादव को छोडना नहीं है, मौका देखकर निपटना है। इसी बात को लेकर आरोपी अक्षत दुबे व चंदु दुबे के मन में लगातार रंजीश बनी हुई थी। आरोपी अक्षत दुबे के द्वारा घटना दिन अपने साथियों के साथ गंजपारा में घूम रहा था। तबी वह देखा की मंत्री यादव शराब भट्ठी के पास अपने साथी के साथ खड़ा है।

फिर क्या था अक्षत दुबे व उसके साथी रेकी करते हुये गंज चौक के पास मंत्री की गाड़ी रोककर उसके साथ मारपीट करना चालू कर दिये। मारपीट होता देखकर मंत्री यादव का साथी बलराम यादव वहा से भाग गया। इसके बाद चंदु दुबे, अक्षत दुबे और शुभम व अन्य मिलकर चाकू व अन्य हथियार से मंत्री यादव पर हमला कर दिए। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

इधर गंभीर हालत में भर्ती मृतक ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 मोटर सायकल, 2 नग धारदार चाकू एवं घटना के समय पहने हुये कपड़े जब्त किये। प्रकरण के अन्य फरार आरोपी अमिताभ दुबे उर्फ चंदू एवं संदेही अजय दुबे की पता-तलाश की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इन आरोपियों को पकड़ लिया जायेगा।

नाम आरोपीगण

01. अक्षत दुबे उर्फ मान्य पिता विजयशंकर दुबे उम्र 23 साल निवासी कादम्बरी नगर दुर्ग

02. शुभम शर्मा पिता ओमप्रकाश शर्मा उम्र 25 साल निवासी आदित्य नगर दुर्ग जिला दुर्ग

03. वंश राजपूत पिता सतीश राजपूत उम्र 19 साल निवासी गयानगर दुर्ग जिला दुर्ग (छ.ग.)

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *