रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस्तर में नक्सल मोर्चें पर मिली सफलता के लिए पुलिस और सुरक्षाबलों को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बीते पांच महीनों में सुरक्षाबलों ने एक सौ बीस माओवादियों ढेर कर दिया है। वहीं, एक सौ तिरपन माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है।देश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य: सीएम साय

हमारी सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है। pic.twitter.com/hph51rd2r2

— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 26, 2024

साथ ही तीन सौ पचहत्तर माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ से माओवाद खत्म हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बीजापुर जिले में कल तैंतीस माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण किए जाने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के पुनरुत्थान के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने नियद नेल्लानार यानी आपका अच्छा गांव योजना शुरू की है, जहां गांव में ही सारी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित सुरक्षा कैम्प ग्रामीणों के लिए सहायता कैम्प के रूप में काम कर रहे हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *