9 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त धमाका होने वाला है। नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5 और सोनी लिव जैसे प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। इस बार लाइनअप में क्राइम थ्रिलर, हॉरर, एक्शन, म्यूजिकल ड्रामा और रियलिटी शो सब कुछ शामिल है।
कोहरा सीजन 2 (Kohra Season 2)
रिलीज डेट: 11 फरवरी
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
पंजाब की पृष्ठभूमि पर बनी इस क्राइम थ्रिलर के नए सीजन में एक महिला की रहस्यमयी मौत की जांच दिखाई जाएगी। ASI गरूंडी की वापसी और नई ऑफिसर धनवंत कौर के साथ केस और ज्यादा उलझता नजर आएगा।
माना शंकरा वारा प्रसाद गारू
रिलीज डेट: 11 फरवरी
प्लेटफॉर्म: जी5
यह तेलुगु एक्शन-कॉमेडी एक नेशनल सिक्योरिटी ऑफिसर की कहानी है, जो परिवार से दूर रहने के बाद रिश्तों को सुधारने और खतरों से बचाने की कोशिश करता है।
लव इज ब्लाइंड सीजन 10
रिलीज डेट: 11 फरवरी
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
लोकप्रिय डेटिंग रियलिटी शो नए शहर और नए कंटेस्टेंट्स के साथ लौट रहा है। बिना देखे प्यार तलाशने का यह सोशल एक्सपेरिमेंट फिर से दर्शकों को बांधेगा।
द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स
रिलीज डेट: 13 फरवरी
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
हॉरर फ्रेंचाइजी का नया और अहम चैप्टर। पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर एड और लोरेन वॉरेन एक आखिरी केस के लिए वापस आते हैं। सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह कहानी डर का नया स्तर दिखाने का दावा करती है।
द आर्ट ऑफ सारा
रिलीज डेट: 13 फरवरी
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
सियोल में मिली एक लाश से शुरू होती है यह मर्डर मिस्ट्री। बदलते बयानों और उलझे सुरागों के बीच जांच अधिकारी सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश करता है।
बेबी गर्ल
रिलीज डेट: 12 फरवरी
प्लेटफॉर्म: सोनी लिव
एक नवजात बच्ची के गायब होने के बाद शक की सुई अस्पताल कर्मचारी पर जाती है। जांच आगे बढ़ती है तो चौंकाने वाले खुलासे सामने आते हैं।
क्रॉस सीजन 2
रिलीज डेट: 11 फरवरी
प्लेटफॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
जेम्स पैटरसन की किताबों पर आधारित यह थ्रिलर सीरीज नए केस के साथ लौटी है। एक हाई-प्रोफाइल धमकी और जटिल जांच कहानी को तेज रफ्तार देती है।
थलाइवर थम्बी थलैमैयिल
रिलीज डेट: 12 फरवरी
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
एक गांव के अधिकारी की कहानी, जो एक शादी समारोह के दौरान पारिवारिक विवाद में फंस जाता है और नेतृत्व की कठिन परीक्षा से गुजरता है।
बैंडवाले
रिलीज डेट: 13 फरवरी
प्लेटफ्लॉर्म: अमेजन प्राइम वीडियो
म्यूजिकल ड्रामेडी सीरीज जिसमें कविता, संगीत और डिजिटल पहचान की कहानी दिखाई गई है। नए कलाकारों और ओरिजिनल म्यूजिक के साथ अलग स्वाद की पेशकश।
अमर विश्वास
रिलीज डेट: 11 फरवरी
प्लेटफॉर्म: अमेजन MX प्लेयर
कोर्टरूम थ्रिलर में एक वकील हाई-प्रोफाइल मर्डर केस लड़ता है। हर एपिसोड में नए मोड़ और कानूनी दांव-पेंच देखने को मिलेंगे।
इस हफ्ते क्या देखें? (Quick Watch Guide)
-
क्राइम थ्रिलर पसंद है: कोहरा 2, अमर विश्वास
-
हॉरर मूड: द कंज्यूरिंग: लास्ट राइट्स
-
रियलिटी शो: लव इज ब्लाइंड 10
-
एक्शन + फैमिली ड्रामा: माना शंकरा वारा प्रसाद गारू
-
म्यूजिकल कंटेंट: बैंडवाले