आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन 30 मार्च तक आमंत्रित...

अम्बिकापुर – एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से 30 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से भरे जाएंगे।

रिक्त पदों में सेक्टर कोटछाल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंन्द्र हर्रामार खालपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 एवं सेक्टर पैगा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंन्द्र हर्राढ़ोढ़ी परपटिया  में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती है।

नियुक्ति की शर्तों एवं अहर्ताओं के संबंध में विभागीय वेबसाइटhttps://aww.e-bharti.in/में अथवा कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट के सूचना पटल से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *