कांकेर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार को फिर एक SSB (सशस्त्र सीमा बल) के जवान ने खुदकुशी कर ली। इस बार कांकेर में SSB जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर जान दी है। जवान का नाम राकेश कुमार था। उसकी खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी जवान राकेश कुमार (31) SSB 33वीं बटालियन में आरक्षक पदस्थ था। उसकी ड्यूटी ताड़की थाना क्षेत्र के कोसरोंडा कैंप में लगी थी। बताया जा रहा है कि, उसने सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली।

साथी जवान पहुंचे तो खून से लथपथ पड़ा था शव

गोली की आवाज सुनकर साथी जवान पहुंचे तो राकेश का खून से लथपथ शव पड़ा था। साथी जवानों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। इसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंतागढ़ भिजवाया गया है। कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने बताया कि, परिजनों को सूचना दे दी गई है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *