रायगढ़ से श्याम भोजवानी

रायगढ़। शनिवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर कमलम कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिले भर के बीजेपी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर उनके योगदान को याद किया गया।

सक्रिय युवा नेता गौतम अग्रवाल ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए बताया कि अंत्योदय का दर्शन देने वाले पं. दीनदयाल उपाध्यक्ष जी सदैव हमारे दिलों में अमर है। एकात्म मानववाद, सनातन विचारधारा को युगानुकुुल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को नई विचारधारा प्रदान करने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय के अवदानों को याद कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित किया गया। ज्ञात हो कि सारंगढ़ जिला रायगढ़ से अलग होने के बाद यहां के कई पद रिक्त हो गए।

जिसकी पूर्ति के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला रायगढ़ ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए रिक्त पदों पर नवीन नियुक्ति की है। जिनका कमलम परिवार द्वारा कमलम कार्यालय परिसर में सम्मान किया गया। सम्मान करने वालों में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता सुगनचंद फरमानिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल भल्ला, सक्रिय युवा नेता गौतम अग्रवाल, जिला पूर्व महामंत्री गुरविन्दर सिंह घई, पूर्व सभापति सुरेश गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता सुभाष पांडेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश छपारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा अफरोज डायमंड शामिल हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सुगनचंद फरमानिया जी ने कहा कि मैनें अपने जीवनकाल में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी को प्रत्यक्ष देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी विद्वान, दार्शनिक एवं कुशल संगठनकर्ता थे। जनसंघ को एक नई ऊंचाई प्रदान करने में इनका अहम योगदान रहा है। इनकी नेतृत्व क्षमता एवं वक्तव्य से विपक्षी दल घबराने लगे थे।

11 फरवरी 1968 को पं. दीनदयाल का रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई। मुगलसराय रेलवे यार्ड में उनकी लाश मिलने से सारे देश में शोक की लहर दौड़ गई। अपने प्रिय नेता के खोने के बाद भारतीय जनसंघ के कार्यकर्ता व नेता अनाथ हो गए थे। पार्टी को इस शोक से उभरने में बहुत समय लगा। उनकी इस तरह हुई हत्या को कई लोगों ने भारत के सबसे बुरे कांडों में एक माना, पर सच तो यह है कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जैसे लोग समाज के लिए सदैव अमर रहते हैं।

इनका किया गया सम्मान

भारतीय जनता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती शोभा शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री मनोरंजन साहू, किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार छत्तर, रायगढ़ नगर मंडल पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष के संजीत राव, उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा देवांगन, उपाध्यक्ष मनीष गांधी, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर मंडल मंत्री के रूप में जुगनू राठौर, हेमकांत साहू, बबलू गुप्ता, दीपक मित्तल, श्रीमती मीनाक्षी मेहर, संवाद प्रमुख कृष्णा केशरवानी,

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला पदाधिकारियों के रूप में महामंत्री सूरज शर्मा, द्वय प्रवीण द्ववेदी, जिला उपाध्यक्ष मनोज सतपथी, जिला मंत्री जोगेश सिदार, जिला मंत्री रामजाने भारद्वाज, जिला मंत्री हरदीप सिरगिल, सह प्रचार प्रसार प्रमुख प्रवीण साहू, सह प्रचार-प्रसार प्रमुख अंकित श्रीवास, कार्यालय प्रभारी अभव अग्रवाल, कार्यालय सह प्रभारी अनिश सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी ऐश्वर्य नामदेव, मीडिया सह प्रभारी आकाश मिश्रा सहित समस्त नव नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

कार्यक्रम में कोड़ातराई पूर्व मंडल अध्यक्ष रोहित साव, आकाश गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रमोद गुप्ता, गोपाल साव, महिला नगर मंडल अध्यक्ष मेहरू निशा, उपाध्यक्ष मेघा जाटवर, आरती सिंह, नेहा देवांगन, राजश्री अग्रवाल, मित्रमणि त्रिपाठी, संजय पल्लू बेरीवाल, रतिन्द्र राय, राजू मिश्रा, पंकज अग्रवाल, पवन शर्मा, लक्ष्मण यादव, मनीष सोलंकी, नितेश सोनी, अभिलाश कछवाहा, अरूण सिंह,

प्रकाश निषाद, संतोष साहू, संकिर्तन गुप्ता, भुवनेश्वर साहू, रोशन देवांगन, करण सारथी, रघुवीर यादव, राहुल सोनी, एके सोम, अभय अग्रवाल, धजाराम जायसवाल, नरेश पटेल, सुशांत सिंह राजपूत, राजेश जाटवर, प्रमोद गुप्ता, अयुब अली, आकाश शर्मा, हैदर खान, जाफर मलिक, यशवंत प्रधान, पप्पू यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *