NTPC कर्मचारी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली, खुदकुशी की आशंका से हड़कंप...

सीपत NTPC में हंगामा: परिजनों ने प्रबंधन पर उठाए गंभीर सवाल

बिलासपुर। सीपत स्थित NTPC प्लांट में एक कर्मचारी की लाश रेलवे ट्रैक पर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राथमिक जांच में यह मामला खुदकुशी का लग रहा है, मगर परिजन और मजदूर संगठन इसे संदिग्ध मौत बता रहे हैं और प्रबंधन पर जानकारी छुपाने का आरोप लगा रहे हैं।

गुरुवार सुबह परिजनों और श्रमिकों ने NTPC के मटेरियल गेट के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

कौन था मृतक NTPC कर्मी?

मृतक की पहचान सुरेश वस्त्रकार (43), निवासी ग्राम देवरी, पिता दुखीराम के रूप में हुई है।

  • वह NTPC के MGR डिपार्टमेंट में

  • राइटस कंपनी के तहत

  • गैंगमैन हेल्पर के रूप में कार्यरत था

बुधवार को वह हमेशा की तरह ड्यूटी पर गया था।

शाम 5 बजे तक किया काम, फिर अचानक लापता

सूत्रों के अनुसार—

  • शाम करीब 5 बजे लाइन नंबर-2 में कोयला छनाई का काम समाप्त किया

  • उपस्थिति दर्ज की

  • इसके बाद साथी कर्मचारियों के साथ ड्यूटी पॉइंट से निकला

  • सभी कर्मचारी अपने घर पहुंच गए, लेकिन सुरेश रातभर घर नहीं लौटा

परिजन लगातार उसकी तलाश करते रहे पर कोई सुराग नहीं मिला।

परिजनों को देर रात मिली दर्दनाक सूचना

सुरेश के लापता होने पर परिजन आधी रात 1 बजे NTPC पहुंचे
यहीं उन्हें बताया गया कि—

  • सुरेश की ट्रेन से कटकर मौत हो गई

  • शव को सीपत हॉस्पिटल शिफ्ट कर दिया गया है

परिजनों का आरोप है कि NTPC प्रबंधन ने समय पर जानकारी नहीं दी।

खुदकुशी या कुछ और? जांच में जुटी पुलिस

शव की स्थिति देखकर प्रारंभिक रूप से खुदकुशी की आशंका है, लेकिन—

  • मामले की परिस्थितियाँ

  • परिजनों के आरोप

  • और जानकारी छुपाने की बात

इस मौत को संदिग्ध बना रही है।
सीपत पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *