'लव जिहाद नहीं...', महाकुंभ वायरल गर्ल Monalisa ने बताया क्यों की मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी?

Monalisa Farman Khan Love Jihad Controversy: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है. दोनों की शादी के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है. कुछ लोग इस शादी को लव जिहाद का नाम दे रहे हैं. वहीं अब मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और लोगों के सवालों का जवाब भी दिया. इसी दौरान मोनालिसा ने भी बताया कि आखिर उन्होंने फरमान खान से क्यों शादी की है. चलिए आपको भी बताते हैं मोनालिसा ने लव जिहाद पर क्या कुछ कहा?

मोनालिसा ने शादी को लेकर की बात

शादी के बाद मोनालिसा को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. वहीं अब मोनालिसा ने मीडिया के सामने सभी सवालों का जवाब दिया है. मोनालिसा ने कहा कि मैंने हिंदू रीति-रिवाज से शादी की है. ये शादी पूरी तरह पारंपरिक तरीके से हुई है और इसे गलत ढंग से नहीं देखा जाना चाहिए. सोशल मीडिया पर मोनालिसा का ये बयान भी काफी वायरल हो रहा है.

लव जिहाद पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

मोनालिसा ने लव जिहाद विवाद पर भी बात की. महाकुंभ वायरल गर्ल ने कहा, ‘ये लव जिहाद नहीं है. मैं सभी धर्मों का सम्मान करती हूं और सभी को समान भी मानती हूं. मेरे पैरेंट्स मेरी शादी मेरी आंटी के लड़के से कराना चाहते थे, लेकिन मैं उससे शादी नहीं करना चाहती क्योंकि वो मेरे लिए भाई जैसा है. फरमान भी मुझसे शादी नहीं करना चाहते थे लेकिन मैंने उन्हें शादी करने के लिए राजी किया है.’

कब की शादी?

बता दें मोनालिसा ने फरमान खान से 11 मार्च को केरल के अरुमनूर श्री नैनार देवा मंदिर में शादी की. मोनालिसा का पति फरमान खान एक एक्टर और मॉडल हैं. वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक्टर ने बताया कि वो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं. वहीं फरमान और मोनालिसा की शादी से मोनालिसा के परिवार नाराज हैं. साथ ही फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने भी हाल ही में पोस्ट शेयर कर बताया था कि इस खबर से वो भी शॉक्ड हैं.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *