
रश्मिका मंदाना का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा
बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों में गिनी जाने वाली रश्मिका मंदाना ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जो दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट जैसी सुपरस्टार्स भी हासिल नहीं कर पाईं। रश्मिका ने लगातार 3 ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 500 करोड़ से ज्यादा रहा।
2 साल में दिया तिहरा धमाका
साल 2023 से 2025 के बीच रश्मिका मंदाना की तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुईं और सभी ने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ऊपर की कमाई की। इन फिल्मों ने न सिर्फ 500 करोड़ का आंकड़ा पार किया, बल्कि कई ने 700, 800 और यहां तक कि 1000 करोड़ से ज्यादा का वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी किया।

एनिमल बनी रश्मिका की पहली 500 करोड़ी फिल्म
2023 में रिलीज हुई ‘एनिमल’ में रश्मिका ने रणबीर कपूर के साथ काम किया। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में ही 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इसने 915 करोड़ की कमाई कर रिकॉर्ड बनाया।
पुष्पा 2: द रूल ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
2024 में रिलीज हुई ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। हिंदी वर्जन ने अकेले 812 करोड़ का कलेक्शन किया। भारत में फिल्म ने कुल 1234 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1742 करोड़ की कमाई कर ली। 400-500 करोड़ के बजट वाली इस फिल्म ने रश्मिका को सुपरस्टारडम की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया।
छावा बनी तीसरी 500 करोड़ी फिल्म
फरवरी 2025 में रिलीज हुई ‘छावा’ रश्मिका मंदाना की तीसरी सुपरहिट फिल्म साबित हुई। विक्की कौशल स्टारर और लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने भारत में 601 करोड़ और वर्ल्डवाइड 807.91 करोड़ की कमाई की। महज 120 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म ने शानदार प्रॉफिट कमाया।
रश्मिका मंदाना का नया रिकॉर्ड
लगातार तीन फिल्मों के 500 करोड़ से ज्यादा कमाने के बाद रश्मिका मंदाना पहली भारतीय हीरोइन बन गईं, जिन्होंने इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल की। यही वजह है कि उन्हें अब सिर्फ “नेशनल क्रश” ही नहीं बल्कि “बॉक्स ऑफिस क्वीन” भी कहा जाने लगा है।
