नई दिल्ली | Union Budget 2026-27 देश की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज रविवार, 01 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश करेंगी। इस बजट को लेकर आम जनता से लेकर उद्योग जगत तक को बड़ी उम्मीदें हैं, खासकर महंगाई से राहत, टैक्स स्लैब में बदलाव और विकास योजनाओं को लेकर।
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट
यह बजट मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट होगा। साथ ही वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ने जा रहा है। यह उनका लगातार 9वां केंद्रीय बजट होगा, जो भारतीय संसदीय इतिहास में एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है।
सुबह 11 बजे शुरू होगा बजट भाषण
वित्तमंत्री का बजट भाषण सुबह 11 बजे संसद में शुरू होगा। इस दौरान सरकार आने वाले वित्तीय वर्ष की
-
आर्थिक नीतियां
-
राजस्व और व्यय की रूपरेखा
-
विकास योजनाएं
-
रोजगार और निवेश से जुड़े फैसले
संसद के पटल पर रखेगी।
इन सेक्टरों को बजट से बड़ी उम्मीदें
बजट 2026-27 से खास तौर पर इन क्षेत्रों को राहत और प्रोत्साहन की उम्मीद है—
-
आम जनता के लिए महंगाई नियंत्रण
-
इनकम टैक्स स्लैब में राहत
-
किसान और कृषि क्षेत्र
-
मिडिल क्लास और वेतनभोगी वर्ग
-
इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टार्टअप और MSME सेक्टर
कहां और कैसे देखें बजट 2026 लाइव
केंद्रीय बजट का सीधा प्रसारण निम्न माध्यमों पर किया जाएगा—
-
Sansad TV
-
दूरदर्शन (DD News)
-
भारत सरकार का आधिकारिक YouTube चैनल
इसके अलावा विभिन्न न्यूज़ पोर्टल और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी बजट की लाइव कवरेज उपलब्ध रहेगी।
इतिहास में पहली बार रविवार को पेश होगा बजट
भारत के संसदीय इतिहास में यह पहली बार होगा जब केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है। हालांकि परंपरा के अनुसार बजट हर साल 1 फरवरी को ही प्रस्तुत किया जाता है, लेकिन रविवार को बजट पेश होना अपने आप में एक ऐतिहासिक घटना है।