बिहार|News T20: बिहार के सुपौल से एक महापाप की खबर सामने आई है। जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर दौलतपुर पंचायत के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

पीड़िता घास काटने खेत गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे चॉकलेट का प्रलोभन देकर सुनसान जगह ले गया और जबरन मुंह बंद कर इस घटना को अंजाम दिया। मामले में पीड़िता की मां ने राघोपुर थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा है कि जल्द ही कांड का उद्भेन कर लिया जाएगा।

पुलिस को दिए गए आवेदन में पीड़ित नाबालिग लड़की की मां ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को वह घर में काम कर रही थी। इस दौरान उसकी 12 वर्षीय पुत्री घास काटने के लिए खेत गई। इस बीच विशनपुर दौलतपुर पंचायत के एक गांव निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने उसके पुत्री को चॉकलेट का प्रलोभन देकर दुष्कर्म किया। बेटी ने मां को बताया कि वह घास काट रही थी। आरोपी ने कहा कि चॉकलेट खाओगी। जब हां कहा तो अपने साथ चलने को कहा। सुनसान इलाके में लेजाकर उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। आरोपी ने जबरन मुंह बंद कर खेत में पटक दिया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शोर मचाने पर खेत में काम कर रहे लोगों को आता देखकर वह फरार हो गया। महिलाओं ने उसे खदेड़ा लेकिन पकड़ में नहीं आया।

घटना के बाद उसकी पुत्री स्थानीय महिलाओं के साथ रोते-रोते घर पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। लड़की ने कहा कि आरोपी द्वारा थाना में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। पीड़िता का बयान लिया जा रहा है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *