मेकाहारा अस्पताल के डस्टबिन में मिला नवजात शिशु शव का शव, पुलिस जांच में जुटी...

रायपुर के मेकाहारा अस्पताल से चौंकाने वाली घटना

रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां अस्पताल के डस्टबिन में एक नवजात शिशु का शव बरामद किया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मौदहापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

प्लास्टिक में लिपटा था नवजात का शव

पुलिस के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति नवजात शिशु के शव को पॉलिथिन में लपेटकर अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास बने डस्टबिन में फेंक गया।
अस्पताल कर्मियों ने जब कचरा निकालते समय कुछ संदिग्ध देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सीसीटीवी फुटेज से सुराग तलाशने में जुटी पुलिस

मौदहापारा थाना पुलिस अब अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि किसने नवजात का शव डस्टबिन में फेंका।
पुलिस का कहना है कि फुटेज से जल्द ही आरोपियों की पहचान संभव है।

डॉक्टरों ने शव को मोर्चरी भेजा

अस्पताल प्रशासन ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें शव को फेंकने वाले की मंशा और नवजात की मौत का कारण प्रमुख बिंदु हैं।

मामला बना सनसनी, लगातार जारी है अपडेट

अस्पताल परिसर में इस घटना के बाद से चिकित्सा कर्मियों और मरीजों में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने कहा है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, मामले में नए खुलासे हो सकते हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *