Netflix Trending Movie: शादी की रात दूल्हे की हत्या, शक के घेरे में दुल्हन समेत पूरा परिवार, 7.2 IMDb रेटिंग वाली मर्डर मिस्ट्री...

Netflix पर इन दिनों एक जबरदस्त थ्रिलर-मिस्ट्री फिल्म ट्रेंड कर रही है, जिसकी कहानी इतनी उलझी और रहस्यमयी है कि एक भी सीन मिस करना मुश्किल हो जाता है। हम बात कर रहे हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘रात अकेली है’ की, जिसे रिलीज़ के 5 साल बाद भी दर्शक लगातार बिंज-वॉच कर रहे हैं।

शादी के मंडप में खून, यहीं से शुरू होती है कहानी

फिल्म की कहानी शुरू होती है इंस्पेक्टर जटिल यादव से, जिसका किरदार नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया है। एक अमीर ज़मींदार रघुवीर सिंह की रहस्यमयी हत्या उसी रात हो जाती है, जिस दिन उसकी शादी हो रही होती है। दूल्हे की मौत के बाद पूरा परिवार शक के दायरे में आ जाता है—खासकर नई दुल्हन, जिसकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है।

जैसे-जैसे जांच बढ़ती है, खुलते हैं डरावने राज

जांच के दौरान इंस्पेक्टर जटिल को पता चलता है कि यह परिवार झूठ, लालच और छुपे हुए अपराधों से भरा है। रघुवीर सिंह का अतीत कई काले सच समेटे हुए है—महिलाओं का शोषण, दबाए गए राज़ और एक पुराना मर्डर केस। इस केस की कड़ियां 5 साल पहले हुई नौकरानी चुन्नी की हत्या से जुड़ जाती हैं, जिससे कहानी और भी गहरी हो जाती है।

ट्विस्ट, सस्पेंस और चौंकाने वाला क्लाइमैक्स

फिल्म में हर मोड़ पर ऐसा ट्विस्ट आता है जो दर्शकों को चौंका देता है। कौन सच बोल रहा है और कौन झूठ—यह पहचानना मुश्किल हो जाता है। क्लाइमैक्स तक पहुंचते-पहुंचते कहानी ऐसा मोड़ लेती है, जिसे जानने के लिए फिल्म देखना ही पड़ेगा।

दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई फिल्म की ताकत

इस थ्रिलर मिस्ट्री में शानदार कलाकारों की फौज नजर आती है—

  • नवाजुद्दीन सिद्दीकी

  • राधिका आप्टे

  • श्वेता त्रिपाठी

  • ज्ञानेंद्र त्रिपाठी

  • तिग्मांशु धूलिया

  • शिवानी रघुवंशी

  • इला अरुण

  • स्वानंद किरकिरे

2020 में रिलीज हुई यह फिल्म IMDb पर 7.2 रेटिंग हासिल कर चुकी है।

‘रात अकेली है’ का सीक्वल भी हो चुका है रिलीज

फिल्म की लोकप्रियता के चलते इसका दूसरा पार्ट ‘रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स’ भी रिलीज हो चुका है। इस बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी और राधिका आप्टे के साथ चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आ रही हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *