भिलाईनगर। निगम क्षेत्र के सड़को पर घुमन्तू मवेशियों के रोकथाम के लिए भिलाई निगम की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। उक्त समस्या के निराकरण तथा जागरूकता के लिए पशुपालकों तथा खटाल संचालको की बैठक निगम मे 08 सितम्बर को आहुत किया गया है।
निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर रोका छेका अभियान के तहत मवेशियों को पकड़ने राजस्व की टीम बनाई है जो निगम क्षेत्र में भ्रमण कर आवारा मवेशियों को पकड़ रही है ताकि वाहन दुर्घटना को रोका जा सके बावजूद इसके पशुपालक, खटाल संचालक अपने पशुओं को सड़कों पर खुला छोड देते है।
निगम प्रशासन द्वारा समस्या के निराकरण तथा जनजागरूकता के लिए पशुपालकों, खटाल संचालको की बैठक 08 सितम्बर को दोपहर 12 बजे निगम सभागार में आयोजित किया गया है। कार्यशाला में पशुधन विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी नोडल अधिकारी, जोन सहायक राजस्व अधिकारी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी, स्वास्थ्य सुपरवाईजर उपस्थित रहेंगे। निगम क्षेत्र के सभी पशुपालकों एवं खटाल संचालको को जोन स्तर पर सूचित किया गया है। अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने निगम क्षेत्र के सभी पशुपालन तथा खटाल संचालको से बैठक मे उपस्थित होने अपील किया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *