Mannara Chopra के पिता के निधन से Meera Chopra हुईं शॉक्ड, जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस?

मुंबई। बिग बॉस 18 फेम और एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा के पिता रमन राय हांडा का 16 जून को निधन हो गया। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और मुंबई में उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार के साथ-साथ इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है।

Meera Chopra को लगा गहरा झटका

मन्नारा की कजिन और एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत में अपना दुख व्यक्त किया। इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए मीरा ने कहा:

“जब मैं अंदर थी तो विक्की ने मुझे बताया। मुझे पता था अंकल अस्पताल में हैं लेकिन नहीं सोचा था कि स्थिति इतनी गंभीर हो गई है।”

“पैरेंट्स को खोना सबसे बड़ा दर्द”

मीरा ने आगे कहा:

“अंकल पहले ठीक थे, इसलिए असल में क्या हुआ ये मैं पता करने वाली हूं। पेरेंट्स को खो देना सबसे बुरा अनुभव होता है। मन्नारा और मिताली उनके बहुत करीब थीं।”

प्रियंका और परिणीति की चुप्पी पर उठे सवाल

फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जबकि दोनों ही मन्नारा के बेहद करीब मानी जाती हैं। प्रियंका हाल ही में भारत आई थीं और उन्होंने मन्नारा की फैमिली के साथ वक्त भी बिताया था।

 अंतिम संस्कार कब और कहां?

मन्नारा ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि उनके पिता रमन राय हांडा का अंतिम संस्कार 18 जून को मुंबई के अंबोली श्मशान घाट, अंधेरी वेस्ट में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *