दुर्ग के इंदिरा मार्केट में भीषण आग: 5 दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान...

दुर्ग। शहर के व्यस्त इंदिरा मार्केट स्थित रौबदार शूज की दुकान में बीती रात भीषण आग लग गई, जिससे पूरे बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते आसपास की चार अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग की भयावहता को देखते हुए बड़े हादसे से बचने के लिए प्रशासन ने एहतियातन आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण लोड बढ़ने से शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर सहित कई थानों के प्रभारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए थे। इस हादसे में जूता दुकान सहित अन्य दुकानों का लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और प्रशासन द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *