मार्च से मई तक कई ट्रेनें प्रभावित, रेल यात्रियों को हो सकती है परेशानी...

रायपुर। शादी के सीजन और गर्मी की छुट्टियों के दौरान ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारतीय रेलवे द्वारा विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे विकास और आधुनिकीकरण कार्यों के कारण मार्च से मई 2026 के बीच कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक इस अवधि में कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द, कुछ आंशिक रूप से रद्द और कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा

विकास कार्यों के कारण लिया गया फैसला

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) और ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) द्वारा कई स्टेशनों पर इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया जा रहा है।

इन कार्यों के चलते रेलवे को अस्थायी रूप से कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव करना पड़ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इन कार्यों के पूरा होने के बाद यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

पुरी स्टेशन आधुनिकीकरण का असर

पुरी स्टेशन पर चल रहे प्लेटफार्म उन्नयन और आधुनिकीकरण कार्य के कारण मार्च से मई तक कई लंबी दूरी की ट्रेनें पुरी स्टेशन तक नहीं जाएंगी

इन ट्रेनों को बीच के स्टेशनों से संचालित किया जाएगा।

  • लोकमान्य तिलक टर्मिनस – पुरी एक्सप्रेस

  • गांधीधाम – पुरी एक्सप्रेस

  • वलसाड – पुरी एक्सप्रेस

अब ये ट्रेनें पुरी की जगह साक्षी गोपाल स्टेशन तक ही चलेंगी।

वहीं इंदौर–पुरी एक्सप्रेस और पुरी–श्री गंगानगर एक्सप्रेस का संचालन बीरपुरुषोतमपुर स्टेशन से शुरू और समाप्त किया जाएगा।

गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य

नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत गोंदिया स्टेशन पर लाइन नंबर-6 (प्लेटफार्म नंबर-4) में वॉशेबल एप्रन निर्माण कार्य किया जाएगा।

यह कार्य 3 मई से 24 मई 2026 तक चलेगा, जिसके कारण इस दौरान कई ट्रेनों के संचालन पर असर पड़ेगा।

इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित

निर्माण कार्य के कारण कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया है—

  • टाटानगर – इतवारी एक्सप्रेस : 24 मई तक रद्द

  • रायपुर – इतवारी पैसेंजर : 23 मई तक रद्द

इसके अलावा निम्न ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहेगा—

  • गोंदिया – डोंगरगढ़ ट्रेन

  • गोंदिया – इतवारी ट्रेन

  • इतवारी – बालाघाट ट्रेन

यात्रियों को हो सकती है टिकट की परेशानी

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस अवधि में ट्रेनों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को भीड़ और कन्फर्म टिकट मिलने में परेशानी हो सकती है।

ऐसे में यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और समय सारणी जरूर जांच लें

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *