
जून का महीना आम जनता के लिए कई आर्थिक बदलाव लेकर आ रहा है। चाहे बात एलपीजी सिलेंडर की कीमत की हो या क्रेडिट कार्ड से जुड़े चार्जेस की—हर मोर्चे पर लोगों की जेब पर असर देखने को मिलेगा। यहां जानिए 1 जून 2025 से लागू होने वाले 5 बड़े बदलाव, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर सकते हैं।
क्रेडिट कार्ड पर एक्स्ट्रा चार्ज, Auto-Debit फेल होने पर लगेगा पेनल्टी
1 जून से कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव कर दिया है।

-
Auto-Debit फेल होने पर 2% तक का चार्ज लगेगा।
-
यदि आप Utility Bill या Fuel Payment के लिए क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं, तो भी आपको अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
📌 सुझाव: समय से पेमेंट करें और Auto-Debit सुविधा को अपडेट रखें।
LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव
हर महीने की तरह, 1 जून को ऑयल कंपनियां घरेलू और कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमत अपडेट करेंगी।
-
मई में 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
-
19 किलो कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत ₹17 बढ़ाई गई थी।
-
अब जून में नई दरें लागू होंगी, जिससे रसोई बजट पर असर पड़ सकता है।
CNG और PNG के दाम फिर बदल सकते हैं
मई में CNG के रेट 2-3 बार बदले, कुल मिलाकर ₹5 की बढ़ोतरी देखी गई।
-
जून में एक बार फिर CNG और PNG की कीमतों में बदलाव संभावित है।
-
इसके साथ-साथ ATF (Aviation Turbine Fuel) की कीमतें भी रिवाइज हो सकती हैं।
आधार अपडेट मुफ्त नहीं रहेगा
UIDAI के अनुसार, 14 जून 2025 तक ऑनलाइन आधार अपडेट (नाम, जन्मतिथि, पता आदि) मुफ्त है।
-
इसके बाद ₹50 का शुल्क देना होगा।
-
नजदीकी आधार केंद्रों में पहले से ही ₹100 शुल्क लिया जा रहा है।
📌 ध्यान दें: यदि अभी तक अपडेट नहीं किया है तो 14 जून से पहले कर लें।
FD पर ब्याज दरों में बदलाव की संभावना
RBI की 6 जून 2025 को बैठक प्रस्तावित है, जिसमें रेपो रेट में कटौती का फैसला लिया जा सकता है।
-
यदि ऐसा होता है, तो फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरें घट सकती हैं।
-
पहले ही SBI, HDFC और Axis Bank ने FD रेट्स में कटौती की घोषणा कर दी है।
