मलयालम Drishyam 3 ने बदली रिलीज स्ट्रेटेजी, अजय देवगन की फिल्म से पहले देगी दस्तक...

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ और बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि अब दोनों ही फिल्मों की रिलीज डेट मेकर्स ने कंफर्म कर दिया है. दरअसल, बीते साल बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन स्टारर फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई थी.

वहीं अब मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्य 3’ की रिलीज डेट को हाल ही में अनाउंस किया गया है. आपको बता दें कि अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्य 3’ से 6 महीने पहले रिलीज होने वाली है. बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म हर बार की तरह इस बार भी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

मोहनलाल की ‘दृश्यम 3’ कब होगी रिलीज

वहीं मोहनलाल की फिल्म की बात करें, तो इस फिल्म को जीतू जोसेफ के डायरेक्शन में तैयार किया गया है. मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अगर आप भी इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, तो आप इस फिल्म को 2 अप्रैल को सिनेमाघरों में देख सकते है. लेकिन आपको बॉलीवुड फिल्मे देखने का शौक है, तो आपको अभी इंतजार करना होगा. क्योंकि अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ हर बार की तरह इस बार भी 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

 

‘दृश्यम 3’ का इन फिल्मों से होगा टक्कर

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म की बात करें, तो इसमें जॉर्ज कुट्टी की कहानी को आगे बढ़ाया गया है. इतना ही नहीं फिल्म में ये तारीख काफी अहम भूमिका निभा रही है, जो कहानी को बढ़िया से जोड़ते हुए नजर आ रही है. अगर आपने अजय देवगन की ‘दृश्यम’ देखी होगी, तो आप ने फिल्म में एक तारीख जरूर सुनी होगी 2 अक्टूबर.

इसी तरह मोहनलाल की फिल्म में भी ये तारिखा एक अहम हिस्सा बन गई है. आपको बता दें कि मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 2 अप्रैल को रिलीज होगी, तो वहीं 10 अप्रैल को दूसरी फिल्म ‘डकैत’ और 30 अप्रैल को राम चरण की ‘पेड्डी’ भी थिएटर में दस्तक देने वाली है. अब देखना दिलचस्प होगा की कमाई के मामले में कौन-सी फिल्म बाजी मारती है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *