होली के बाद पुलिसिंग व्यवस्था में बदलाव
होली पर्व के शांतिपूर्ण समापन के बाद बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए एसएसपी रजनेश सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।


130 पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार कुल 130 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें
-
3 उप-निरीक्षक (SI)
-
10 सहायक उप-निरीक्षक (ASI)
-
23 प्रधान आरक्षक (Head Constable)
-
94 आरक्षक (Constable)
को जिले के अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई तैनाती दी गई है।
पुलिसिंग को मजबूत बनाने की तैयारी
पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह तबादला कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और कार्यप्रणाली में सुधार के उद्देश्य से किया गया है। समय-समय पर इस तरह के बदलाव से पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाता है।
तत्काल जॉइनिंग के निर्देश
एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर आमद देने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि इस बदलाव से जिले में पुलिस व्यवस्था और मजबूत होगी।