छत्तीसगढ़ डाक विभाग में बड़ा बदलाव: संभागों का रिस्ट्रक्चरिंग, वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति...

रायपुर। भारतीय डाक विभाग ने छत्तीसगढ़ परिमंडल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए डाक संभागों का पुनर्संरचना (Restructuring) किया है। जनवरी 2026 में लागू इस फैसले के तहत कई संभागों की श्रेणी बदली गई और वरिष्ठ अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं।

केंद्रीय संचार (डाक) विभाग ने जनवरी 2026 में छत्तीसगढ़ परिमंडल के दो डाक संभागों का पुनर्संरचना की घोषणा की। इसके तहत बिलासपुर डाक संभाग को क्लास 1 और दुर्ग डाक संभाग को क्लास 2 श्रेणी में शामिल किया गया। बिलासपुर संभाग में बीएल जांगड़े को वरिष्ठ डाक अधीक्षक (एसएसपी) के रूप में पदस्थ किया गया है।


वे इससे पहले दुर्ग संभाग में कार्यरत थे। जानकारों के अनुसार, यह बिलासपुर डाक संभाग की 40-45 वर्षों में पहली प्रोन्नति है। 1980 के दशक में गठित इस संभाग में अब तक केवल क्लास 2 अधिकारी पदस्थ थे। अब क्लास 1 होने के बाद यहां आईपीएस या डाक सेवा के वरिष्ठतम अधिकारी तैनात किए जाएंगे। दुर्ग संभाग को क्लास 1 से डाउनग्रेड कर क्लास 2 किया गया है।

यह कदम राजनांदगांव में नए डाक संभाग के शुरू होने और दुर्ग के सिमटे हुए कार्य क्षेत्र को ध्यान में रखकर उठाया गया है। इस तरह रायपुर और बिलासपुर संभाग अब क्लास 1 श्रेणी में होंगे, जबकि सरगुजा, रायगढ़, दुर्ग, राजनांदगांव और जगदलपुर संभाग क्लास 2 में रहेंगे। बीएल जांगड़े को जल्द ही निदेशक पद पर पदोन्नत किए जाने की संभावना है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *