छत्तीसगढ़ के इस जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: तहसीलदार-नायब तहसीलदारों का तबादला और पदोन्नति....

प्रशासनिक कसावट और पारदर्शिता के उद्देश्य से कलेक्टर संजय अग्रवाल का अहम निर्णय

बिलासपुर — बिलासपुर जिले में प्रशासनिक ढांचे को और अधिक चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने सोमवार को तहसील स्तर पर व्यापक फेरबदल किया है। इसमें एक दर्जन से अधिक तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। साथ ही कई अधिकारियों को पदोन्नति भी दी गई है।

तबादले और प्रमोशन की मुख्य सूची

  • राहुल शर्मा: नायब तहसीलदार से पदोन्नत होकर सकरी तहसीलदार बनाए गए।

  • आकाश गुप्ता: सकरी तहसीलदार से स्थानांतरित होकर अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर बने।

  • नीलम पिस्दा: पदोन्नति के साथ अतिरिक्त तहसीलदार पचपेड़ी नियुक्त।

  • मनीषा झा: बनीं अतिरिक्त तहसीलदार सकरी

  • रोशनी कंवर: कोटा से स्थानांतरित होकर अब तहसीलदार तखतपुर होंगी।

  • अप्रतिम पांडे: को कोटा नायब तहसीलदार बनाया गया।

  • प्रकृति ध्रुव: नई जिम्मेदारी अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर के रूप में।

  • रोशन साहू: बने अतिरिक्त तहसीलदार मस्तूरी

  • उमाशंकर लहरे: मस्तूरी से तनपुर तहसील में स्थानांतरित।

नई जिम्मेदारियों का तुरंत कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश

कलेक्टर अग्रवाल ने स्पष्ट किया कि यह बदलाव सेवा वितरण की गति बढ़ाने, प्रशासनिक पारदर्शिता लाने और ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

  • सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी नई पदस्थापना का कार्यभार तुरंत ग्रहण करें और इसकी जानकारी जिला कार्यालय को दें

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *