बलौदाबाजार अपहरण

अपहरण और मारपीट के मामले में  MBBS डॉक्टर सहित इतने आरोपियों को किया गिरफ्तार…

बलौदाबाजार [News T20] | अपहरण और मारपीट के मामले में MBBS डॉक्टर सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। डॉक्टर ने खुद को पुलिस अफसर बताकर अपने साथियों के साथ दो भाइयों का अपहरण किया था। डॉक्टर अपने दोस्त की बेटी के भाग जाने से नाराज था और उसे शक था कि लड़की को इन्हीं दो भाइयों ने भगाया है। फिलहाल इस मामले में आरोपी डॉक्टर और उसके 6 साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला लवन चौकी थाना कसडोल का है। मिली जानकारी के अनुसार लवन चौकी क्षेत्र के ग्राम कारी निवासी महिला भारती साहू ने एफआईआर दर्ज करवाई थी।

आरोपियों ने इस क्रम में दिए घटना को अंजाम

16- 17 सितंबर की रात लगभग डेढ़ बजे एम्बुलेंस क्रमांक सीजी 22 ड़ब्ल्यू 0531 में चार व्यक्ति आये। इनमें से एक ने खुद को सब इंस्पेक्टर बताकर घर का दरवाजा खुलवाया। महिला के द्वारा दरवाजा खोलने पर उसके बेटे यशवंत साहू और मनोज साहू से गाली गलौच करते हुए हाथ मुक्का से उनके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं घर से खींच कर दोनों लड़कों को अपने साथ एम्बुलेंस में जबरदस्ती भरकर ले गए। इसके बाद रास्ते में दोनों भाइयों से मारपीट की और रायपुर रेलवे स्टेशन ले गए। आरोपियों ने मनोज को छोड़ दिया था पर यशवंत साहू को अपने साथ ही रखे हुए थे। इस बात से दुखी महिला ने इसकी शिकायत चौकी लवन थाना कसडोल में दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए डॉक्टर नारायण साहू और उसके साथियों को गिरफ्तार किया गया।

घटना का मुख्य आरोपी निकला MBBS डॉक्टर

बता दें, अपहरण का मुख्य आरोपी नारायण साहू एमबीबीएस डॉक्टर हैं। वह जया हॉस्पिटल के नाम से हसौद थाना क्षेत्र में अस्पताल चलाता है। उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ अपहरण को अंजाम दिया। बाद में उसकी प्लानिंग में तीन अन्य और जुड़ गए। गिरफ्तार आरोपियों में नारायण साहू, कृतिवास उर्फ कृष्णा चौधरी, अमित कुमार रात्रे, सुनील कुमार टंडन, चंदन कर्ष, प्यारेलाल साहू, बंसी प्रसाद बरेठ शामिल है।

डॉक्टर से पूछताछ में उगला सच

डॉक्टर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ग्राम हसौद के रहने वाले उसके दोस्त की बेटी भाग गई थी। उसे शक था कि यशवंत साहू ने ही उस लड़की को भगाया है। इसी बात से नाराज डॉक्टर ने यशवंत को सबक सिखाने के लिए उसका अपहरण किया और उससे मारपीट की थी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *