अंकिता

एकतरफा प्यार: लड़की ने बात करने से मना किया तो सिरफिरे आशिक ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया…

अंकिता हत्याकांड | झारखंड के दुमका के जरुवाडीह में अंकिता हत्याकांड दुःखद घटना से पूरा झारखंड सदमें में हैं। इस घटना में एक लड़की को पेट्रोल से जला दिया गया। 16 वर्षीय छात्रा अंकिता शनिवार की देर रात जिंदगी की जंग हार गई। बीते चार दिन से रिम्स में जिंदगी के लिए जूझ रही अंकिता ने दम तोड़ दिया। अंकिता की मौत की सूचना जैसे ही दुमका के लोगो तक पहुंची, लोग आक्रोशित हो उठे।

घटना के विरोध में जगह-जगह प्रदर्शन होने लगे। लोग दुकान बंद कराने लगे। इससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन हो गई।एहतियातन पूरे शहर में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। शहर में निषेधाज्ञा लागू है। बता दें कि बीते 23 अगस्त को एकतरफा आशिक शाहरुख नाम के युवक ने खिड़की से पेट्रोल छिड़क कर अंकिता के शरीर में आग लगा दी थी।

इससे वह करीब 95 प्रतिशत तक जल गई थी। बाद में गंभीर हालत में उसे रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान शनिवार रात उसकी मौत हो गई। अंकिता की मौत के बाद बजरंग दल, विहिप और भाजपा महिला मोर्चा ने दुमका बंद कराया। आक्रोशित लोगों ने पूरे दिन दुमका में विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करा कर आरोपी को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।

मृतक छात्रा के घर एसपी पहुंचे

इधर दुमका एसपी रविवार शाम अंकिता के घर पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषी युवक को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई करवाकर जल्द से जल्द सजा दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि हत्या आरोपी शाहरुख अभी दुमका जेल में है।

दुमका में निषेधाज्ञा लागू –

अंकिता की मौत की सूचना के बाद दुमका शहर में आक्रोश की लहर है। तनाव को देखते हुए दुमका में पुलिस और प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। इतना ही नहीं सभी चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों में आक्रोश और जगह-जगह हो रहे विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए सदर एसडीओ ने धारा 144 के तहत दुमका में निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *