तार मिस्त्री परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

महासमुंद – संभागीय अनुज्ञापन समिति (विद्युत) जगदलपुर द्वारा आगामी जुलाई माह 2026 में तार मिस्त्री परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा प्रतिवर्ष की तरह आयोजित की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
यह परीक्षा विशेष रूप से बस्तर, कोण्डागाँव, कांकेर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर, धमतरी एवं महासमुंद जिले के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार संबंधित परीक्षा आवेदन पत्र और जानकारी हेतु कार्यालय, कार्यपालन अभियंता (विद्युत सुरक्षा) एवं संभागीय विद्युत निरीक्षक, छत्तीसगढ़ शासन, संभाग-जगदलपुर पं. दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्र.-19, आजाद चौक, जगदलपुर, जिला-बस्तर (छ.ग.) पिन-494001 में कार्यालयीन समय में संपर्क कर सकते हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *