Chhath Puja Calendar 2022: छठ भगवान सूर्य की उपासना का सबसे बड़ा पर्व है. हर साल इस चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है. साल 2022 में छठ (Chhath Puja 2022) महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर को नहाय-खाय के साथ से हो रही है.छठ का व्रत (Chhath Vrat 2022) कठिन व्रतों में से एक है.

धार्मिक मान्यता है कि छठ पर्व में भगवान सूर्य और छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना करने से हर मनोकामना पूरी होती है. छठ व्रत के दौरान व्रती 36 घंटों का निर्जला उपवास रखते हैं और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है. आइए जानते हैं कि इस साल छठ पर्व कब से कब तक है. इस दौरान नहाय-खाय से लेकर पारण तक के लिए शुभ मुहूर्त क्या है.

नहाय-खाय 28 अक्टूबर, 2022 – 

इस साल छठ पर्व के लिए नहाय-खाय 28 अक्टूबर, शुक्रवार को मान्यतानुसार, छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खास के साथ होता है. इन दिन व्रती महिलाएं शुभ मुहूर्त में स्नान-ध्यान करने के बाद शुद्ध चूल्हे पर सात्विक भोजन बनाकर उसका सेवन करती हैं.

खरना 29 अक्टूबर, 2022- 

इस बार छठ महापर्व का खरना 29 अक्टूबर, शनिवार को खरना के दिन व्रती महिलाएं गुड़ का खीर बनाकर भगवान का भोग लगाकर प्रसाद के रूप में सबको बांटती हैं. इसके साथ ही इस दिन पूजा के लिए सभी सामग्रियों की व्यवस्था भी करती हैं.

संध्याकालीन अर्घ्य 30 अक्टूबर, 2022- 

छठ महापर्व का तीसरे दिन संध्याकालीन अर्घ्य का विधान है. इस दिन अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है. माना जाता है इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इस साल संध्याकालीन अर्घ्य 30 अक्टूबर को है.

उगते हुए सूर्य को अर्घ्य 31 अक्टूबर 2022 –

छठ पर्व के चौथे यानी आखिरी दिन उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है. इस दिन व्रती महिलाएं चार दिनों के छठ व्रत का पारण करती हैं.

छठ पर्व 2022 तिथियां –

28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार- नहाय खाय, छठ पूजा आरंभ

29 अक्टूबर 2022, शनिवार- खरना पूजा

30 अक्टूबर 2022, रविवार – अस्ताचलगामी यानी डूबते हुए सूर्य देव को अर्घ्य

31 अक्टूबर 2022, सोमवार- उदीयमान यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य, पारण, छठ पूजा का समापन

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *