संजय कपूर की प्रेयर मीट में पहुंचीं करिश्मा कपूर, बच्चों और बहन करीना संग दिखीं भावुक

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपने पूर्व पति संजय कपूर की प्रार्थना सभा में बेहद भावुक नजर आईं। उनके साथ बेटे-बेटी और करीना-सैफ भी दिल्ली के ताज होटल पहुंचे। संजय कपूर का निधन 12 जून को हुआ था, और 22 जून को उनकी श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

करिश्मा कपूर ने बच्चों संग दी पूर्व पति को श्रद्धांजलि

दिल्ली के ताज पैलेस होटल के दरबार हॉल में संजय कपूर की प्रेयर मीट का आयोजन किया गया। इस मौके पर करिश्मा कपूर अपने दोनों बच्चों समायरा और कियान के साथ उपस्थित रहीं। उनके साथ बहन करीना कपूर और बहनोई सैफ अली खान भी नजर आए।

 

 

संजय कपूर के निधन से गमगीन दिखीं प्रिया सचदेव

प्रार्थना सभा के दौरान संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव बेहद भावुक दिखाई दीं। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपि

दिल का दौरा बना मौत की वजह

12 जून को लंदन में पोलो मैच के दौरान संजय कपूर अचानक गिर पड़े थे। कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया कि खेल के दौरान मक्खी निगलने की वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ा। हालांकि, उनकी कंपनी द्वारा जारी बयान में हार्ट अटैक को ही उनकी मौत का आधिकारिक कारण बताया गया।

करिश्मा-संजय की शादी और तलाक की कहानी

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में हुई थी, लेकिन यह रिश्ता 2016 में तलाक के साथ खत्म हो गया। दोनों के दो बच्चे हैं – समायरा और कियान। तलाक के बाद बच्चों की कस्टडी करिश्मा को मिली, लेकिन संजय कपूर ने बच्चों की परवरिश के लिए 14 करोड़ रुपये के बॉन्ड और एक बंगला करिश्मा के नाम किया था।

संजय की तीसरी शादी और परिवार

करिश्मा से अलग होने के बाद संजय कपूर ने 2017 में प्रिया सचदेव से तीसरी शादी की थी। दोनों का एक बेटा है – अजरियास। इससे पहले संजय की पहली शादी नंदिता महतानी से हुई थी, जो कुछ ही वर्षों में टूट गई थी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *