बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में एक अधेड़ की लाश मिली थी, जिसकी गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। मृतक के भाई ने ही गांव के दो लोगों को 50 हजार रूपए की सुपारी देकर हत्या करवाई है। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि मृतक सुंदरलाल कौशिक 52 वर्ष ग्राम खम्हरिया का रहने वाला था। वह 22 सितंबर के दोपहर अपने फुफेरे भाई विनय कौशिक 32 वर्ष के घर देवरी जाने के लिए निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा था, परिजनों ने खोजबीन की, जिससे उसका कुछ पता नहीं चला।

इसी बीच पुलिस को 24 सितंबर को शिव तालाब की झाड़ियों में एक अधेड़ का शव मिला। जिसकी शिनाख्ती सुंदरलाल कौशिक के रूप में की। मामले में पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में लिया था।

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि सुंदरलाल कौशिक अक्सर अपने ममेरे भाई विनय के घर जाता था। घटना के दिन भी वह भाई के घर जाने के लिए निकला था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला और उसकी लाश मिली।

इसी संदेह के आधार पुलिस ने विनय कौशिक से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी विनय ने बताया कि वह गांव में खेती-किसानी करता है। सुंदरलाल उसका ममेरा भाई था। वह उसकी खेती का काम देखता था और हमेशा घर आना-जाना करता था।

उसने विनय की पत्नी से अवैध संबंध बना लिया था। इसकी जानकारी होने के बाद विनय ने उसकी हत्या करने की योजना बनाई। उसने गांव के ही दो व्यक्ति चंद्रपाल कौशिक और पिल्लू कौशिक को साजिश में शामिल किया और उन्हें 50 हजार रुपए में हत्या की सुपारी दे दी। जिससे दोनों ने उसकी हत्या करने के बाद शव को तालाब की झाड़ियों में फेंक दिए। मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *