बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां बिलाईगढ़ में वर्दी का धौंस दिखाकर एक एएसआई ने महिला के साथ बलात्कार किया है। पुलिस ने आरोपी एएसआई को अरेस्ट कर जेल भेज दिया हैं। रेप के मामले में आरोपी बने एएसआई की बलौदाबाजार जिला में पोस्टिंग थी। मिली जानकारी के मुताबिक पूरा मामला बिलाईगढ़ के भटगांव थाना क्षेत्र का हैं।

बताया जा रहा हैं कि बलौदाबाजार जिला के पुलिस लाईन में पदस्थ एएसआई प्रभात साहू के खिलाफ महिला ने रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पीड़ित महिला ने भटगांव थाना में एएसआई के पर रेप करने का गंभीर आरोप लगाया गया था। मामले की विवेचना के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में एएसआई को गिरफ्तार कर लिया गया। बिलाईगढ़ एसपी ने आशुतोष सिंह ने बताया कि एएसआई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत आई थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी एएसआई को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *