रायपुर|News T20: छत्तीसगढ़ में सप्ताहभर से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई है। मंगलवार को भी राजधानी रायपुर में रिमझिम फुहारें तो दुर्ग-भिलाई में तेज बारिश हुई है।

इससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसान अपनी फसलों को लेकर चिंतित हैं। बारिश के चलते धान खरीदी भी ठप्प पड़ गई है।

बता दें कि, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के कारण मौसम ने करवट बदली है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। दुर्ग-भिलाई समेत कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। वहीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश की संभावनाएं जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

अंबिकापुर सबसे ठंडा, दंतेवाड़ा गर्म रहा

मौसस वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, अगले 48 घंटों में रात के तापमान में कुछ खास परिवर्तन नहीं रहेगा। इसके बाद तीन डिग्री तक तापमान में गिरावट आ सकती है। सोमवार को अंबिकापुर का तापमान 5 डिग्री रहा और यह प्रदेश का सबसे ठंडा और 39.2 डिग्री के साथ दंतेवाड़ा सबसे गर्म रहा।

रात का पारा 5-6 डिग्री गिरा

उत्तर छत्तीसगढ़ में लुढ़का रात का पारा 5.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो नार्मल से 4 डिग्री कम था। कोरिया में 6.5 डिग्री, जशपुर में 8.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में अगले 48 घंटों में ठंड और बढ़ सकती है।

मंगलवार दोपहर भी जमकर हुई बारिश

सोमवार को दुर्ग जिले में दिनभर बादल छाए रहे। यहां पर अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और रात का पारा 13.4 डिग्री रहा। रविवार को दुर्ग जिले में बारिश हुई थी और अगली सुबह तक यहां पर 1.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।

और बढ़ सकती है ठंड

राजनांदगांव में आज भी हल्की बारिश की संभावना है। रविवार से सोमवार तक जिले में 2.4 सेंटीमीटर बारिश हुई। इस वजह से ठंड बढ़ गई है। सोमवार को रात का पारा 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। लगातार तापमान में गिरावट होने से आने वाले दिनों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *