अगर समुद्र में हो जाए किसी की मौत, तो शिप पर लाश का क्या होता है, कैसे किया जाता है अंतिम संस्कार?

किसी भी इंसान का इस दुनिया से चले जाना बेहद दुखद एहसास है. हां, अगर वो व्यक्ति अपनी पूरी उम्र काटकर गुजरा हो, और अपने प्रियजनों के बीच, घर में रहा हो, तो शायद उसे भी अंत समय में तसल्ली मिलती होगी. पर क्या आपने सोचा है कि अगर किसी की मौत शिप पर, अपनी फैमिली से दूर हो जाए, तो उसकी लाश का क्या किया जाता है? कैसे उस शख्स का अंतिम संस्कार किया जाता है? ये सवाल तब ज्यादा उठने लगा जब अमेरिका में एक शख्स के साथ पिछले साल शिप पर हादसा हो गया था.

अमेरिका की रॉयल कैरेबियन क्रूज़ कंपनी एक बड़े विवाद में घिर गई है. दिसंबर 2024 में ‘नेविगेटर ऑफ द सीज़’ नाम की शिप पर 35 साल के यात्री माइकल वर्गिल की मौत हो गई थी. अब उनके परिवार ने कंपनी पर गलत तरीके से मौत होने का मुकदमा दायर किया है. परिवार का आरोप है कि माइकल को जहाज़ के बार में एक ही रात में 33 ड्रिंक परोसे गए, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी जान चली गई.

माइकल की मंगेतर, कॉनी एग्विलार, का दावा है कि उनकी मौत के बाद क्रूज़ कर्मचारियों ने जहाज़ को वापस पोर्ट पर नहीं लौटाया. यही नहीं, माइकल के शव को एक रेफ्रिजरेटर में डालकर यात्रा जारी रखी. यह बात सामने आने के बाद लोग यह जानना चाहते हैं कि समुद्र में यात्रा करते समय किसी की मौत हो जाए तो जहाज़ पर उसके शव का क्या होता है?

समुद्र में मौत होने पर शव कहां रखा जाता है?

न्यूयर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार हर बड़े क्रूज़ जहाज़ में एक छिपा हुआ मॉर्ग यानी लाशें रखने के लिए के लिए एक अलग से कमरा होता है, जहां सामान्य यात्रियों का प्रवेश वर्जित रहता है.

ये मॉर्ग आमतौर पर जहाज़ के निचले हिस्से में, उन जगहों के पास बनाए जाते हैं जहां बाकी सामान, खाद्य पदार्थ, शराब और अन्य सामग्री रखी जाती है. यही नहीं, इन कमरों में ऐसे रैक होते हैं जहां शवों को ठंडे तापमान में रखा जाता है. कई जहाज़ों में बॉडी बैग भी उपलब्ध होते हैं ताकि किसी यात्री की मौत होने पर शव को सुरक्षित रखा जा सके, जब तक कि जहाज़ किसी बड़े पोर्ट पर न पहुंच जाए.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *