IDBI Bank Jobs : आईडीबीआई बैंक में ग्रेजुएट्स के लिए बंपर नौकरियां, मिलेगी 85000 रुपये तक सैलरी...

IDBI Bank Jobs : आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर (JAM) और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है. नोटिफिकेशन के अनुसार, इन दोनों पदों पर 1300 रिक्तियां हैं. जिसमें जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर 1100 और असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए के पद पर 200 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आठ मार्च को शुरू हुई. बैंक में अच्छी जॉब चाहने वाले आईडीबीआई बैंक की वेबसाइट पर जाकर 19 मार्च तक फॉर्म भर सकते हैं.

आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर असिस्टेंट मैनेजर पदों के लिए आवेदन करना है, तो किसी भी विषय में ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. योग्यता और भर्ती संबंधी अन्य जानकारियां यहां विस्तार से जानें-

आईडीबीआई बैंक भर्ती के लिए योग्यता

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर-

किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री होना आवश्यक है, जिसे सरकार या सरकारी संस्थाओं जैसे University Grants Commission (UGC) और All India Council for Technical Education (AICTE) द्वारा मान्यता/स्वीकृति प्राप्त हो.

सामान्य (General), ईडब्ल्यूएस (EWS) और ओबीसी (OBC) उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60% अंक आवश्यक हैं.

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी (SC/ST/PwBD) उम्मीदवारों के लिए कम से कम 55% अंक आवश्यक हैं.

असिस्टेंट मैनेजर-

असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट किया होना चाहिए. साथ ही
उम्मीदवार के पास कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए, जो निम्न में से किसी संस्थान में प्राप्त किया गया हो-

अनुसूचित सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (Scheduled Public Sector Bank)

अनुसूचित निजी क्षेत्र के बैंक (Scheduled Private Sector Bank)

सहकारी बैंक

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक

इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास ब्रांच बैंकिंग, ऑपरेशन, रिटेल एसेट्स, क्रेडिट, सेल्स और थर्ड-पार्टी प्रोडक्ट्स जैसे क्षेत्रों में अनुभव होगा, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी.

उम्र सीमा

जूनियर असिस्टेंट मैनेजर- न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 25 साल.

असिस्टेंट मैनेजर- न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 30 साल.

कितनी मिलेगी सैलरी?

जूनियर असिस्टेंट मैनजर

बैंक की सेवा में ग्रेड ‘O’ के रूप में शामिल होने पर कॉस्ट टू कंपनी (CTC) के आधार पर वेतन ₹6.14 लाख से ₹6.50 लाख प्रति वर्ष (क्लास A शहर) के बीच होगा.

वार्षिक वेतन वृद्धि (Annual Increment) उम्मीदवार के प्रदर्शन या बैंक द्वारा समय-समय पर तय किए गए अन्य मानकों के आधार पर दी जाएगी.

असिस्टेंट मैनेजर

बैंक की सेवा में असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड ‘A’) के रूप में शामिल होने के बाद वर्तमान में लागू मूल वेतन (Basic Pay) ₹48,480 प्रति माह है. वेतनमान इस प्रकार है:

₹48,480 – 2000 (7) – ₹62,480 – 2340 (2) – ₹67,160 – 2680 (7) – ₹85,920 (17 वर्ष).

उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि वेतनमान, भत्ते, प्रतिपूर्ति, सुविधाएं (Perquisites) और अन्य सेवा शर्तें जॉइनिंग के समय लागू नियमों के अनुसार होंगी. बैंक समय-समय पर इनमें संशोधन, बदलाव या संशोधन कर सकता है और वही नियम प्रभावी होंगे.

आईडीबीआई बैंक भर्ती नोटिफिकेशन 

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *