ICC ने किया प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान, टीम इंडिया के खिलाड़ी ने मारी बाजी

ICC Player of The Month Award: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 23 मार्च 2026 को फरवरी 2026 के प्लेयर ऑफ द मंथ का ऐलान कर दिया है। वुमेंस कैटेगरी में टीम इंडिया के खिलाड़ी ने बाजी मारी है वहीं मेंस कैटेगरी में पाकिस्तान के प्लेयर ने अवॉर्ड जीता है। महिलाओं में भारत की अरुणधति रेड्डी ये अवॉर्ड जीतने में कामयाब रही हैं। उन्होंने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया था और इसी वजह से उन्हें ये अवॉर्ड मिला है। रेड्डी ने पहली बार प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीता है।

अरुंधत्ति रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर किया था शानदार प्रदर्शन

रेड्डी ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में 8 विकेट अपने नाम किए थे। इस सीरीज में उनका औसत 10.87 का रहा और 7.25 का इकॉनमी रेट से उन्होंने इस सीरीज में रन दिए थे। सिडनी में खेले गए मैच में उन्होंने 22 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए थे।

इस अवॉर्ड के लिए अरुंधत्ति रेड्डी के साथ  श्रीलंका की हर्षिता समरविक्रमा और पाकिस्तान की फातिमा सना को भी नॉमिनेट किया गया था, लेकिन अरुणधति ने इन दोनों को पीछे छोड़ते हुए फरवरी 2026 का प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड अपने नाम किया है।

आईसीसी अवॉर्ड जीतने के बाद रेड्डी ने क्या कहा?

अवॉर्ड जीतने के बाद रेड्डी ने कहा कि ICC प्लेयर ऑफ द मंथ चुना जाना मेरे लिए सचमुच एक बहुत बड़ा सम्मान है, और यह बात और भी खास है कि मैं ऑस्ट्रेलिया में T20I सीरीज जीतने में अपनी टीम के लिए कुछ योगदान दे पाई।

ऑस्ट्रेलिया को उसके अपने घर में हराना कभी भी आसान नहीं होता, और इसी वजह से यह अवॉर्ड मेरे लिए और भी ज़्यादा मायने रखता है। इस सीरीज में मिली जीत से हमारी टीम का आत्मविश्वास बहुत बढ़ा है। हम आगामी वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भी इसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

मेंस कैटेगरी में साहिबजादा फरहान को मिला प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड

वहीं मेंस कैटेगरी में ये अवॉर्ड साहिबजादा फरहान ने जीता है। फरहान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। यही कारण है कि उन्होंने इंग्लैंड के ऑलराउंडर विल जैक्स और अमेरिका के तेज गेंदबाज शैडली वैन शाल्विक को पीछे छोड़कर इस अवॉर्ड को अपने नाम किया। फरहान ने भले ही इस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन किया हो लेकिन उनकी टीम इस वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *