IB JIO Admit Card 2025: जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर की परीक्षा का हॉल टिकट जारी, कर लें डाउनलोड...

IB JIO Admit Card 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO) ग्रेड-II/तकनीकी की भर्ती के लिए बड़ी खबर है.एडमिट कार्ड 2025 जारी हो चुके हैं और अगर आपने इस भर्ती के लिए अप्लाई किया था तो अब समय है mha.gov.in या ncs.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने का. ये सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका है और एडमिट कार्ड के बिना आप परीक्षा नहीं दे पाएंगे. आइए जानते हैं कि एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करना है? सिलेक्शन प्रोसेस क्या है और क्या-क्या चेक करना जरूरी है?

एडमिट कार्ड में क्या-क्या है?

आपके हॉल टिकट में ये जरूरी डिटेल्स होंगी-
परीक्षा की तारीख और समय: कब और कितने बजे एग्जाम है.
परीक्षा केंद्र का पता: कहां जाना है.
दिशानिर्देश: एग्जाम के दिन क्या ले जाना है (जैसे ID प्रूफ) और क्या नहीं.
पर्सनल डिटेल्स: आपका नाम, रोल नंबर, फोटो और सिग्नेचर.
एडमिट कार्ड को अच्छे से चेक करें. अगर नाम, फोटो या सेंटर की डिटेल्स में कोई गलती हो तो तुरंत IB या NCS हेल्पलाइन से संपर्क करें.एग्जाम सेंटर पर हॉल टिकट की प्रिंटेड कॉपी ले जाना जरूरी है वरना एंट्री नहीं मिलेगी.

सेलेक्शन प्रोसेस: 3 स्टेप्स में जॉब

IB JIO की भर्ती में तीन चरण हैं जो आपको पास करने होंगे-
1. टियर I (ऑनलाइन एग्जाम):
100 अंक, 2 घंटे: इसमें बहुविकल्पीय सवाल (MCQs) होंगे.
75% सवाल: आपके टेक्निकल फील्ड (जैसे IT, इलेक्ट्रॉनिक्स) से.
25% सवाल: जनरल मेंटल एबिलिटी (रीजनिंग, जनरल नॉलेज) से.
ये एग्जाम ऑनलाइन होगा और इसमें पास होने वालों को अगले राउंड में बुलाया जाएगा.

2. टियर II (प्रैक्टिकल/स्किल टेस्ट):
30 अंक: ये टेस्ट आपके टेक्निकल स्किल्स चेक करेगा जैसे प्रोग्रामिंग, नेटवर्किंग या टेक्निकल नॉलेज.टियर I पास करने वालों को ही इसमें बुलाया जाएगा.

3. टियर III (इंटरव्यू):
– ये पर्सनैलिटी टेस्ट है जिसमें आपकी जॉब के लिए सही फिटनेस चेक होगी.
– कम्युनिकेशन स्किल्स,कॉन्फिडेंस और जॉब रोल की समझ देखी जाएगी.

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बहुत आसान है.बस ये स्टेप्स फॉलो करें:
1. सबसे पहले mha.gov.in या ncs.gov.in पर जाएं.
2. इसके होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन में जाएं.यहां पर Admit Card या IB JIO Recruitment 2025 लिंक ढूंढें.
3. अपना यूजर ID और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
4. एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा इसे डाउनलोड कर लें.
5. हॉल टिकट की प्रिंट कॉपी निकालें और सुरक्षित रख लें.
डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड की डिटेल्स नाम,रोल नंबर,सेंटर चेक करें.डिजिटल कॉपी भी अपने फोन/ईमेल में सेव करें.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *