'ईरान में अगले 1 घंटे में चीजें खत्म कर सकता हूं, फिर वे कभी राष्ट्र के रूप में नहीं बन पाएंगे': डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटनः ईरान से जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने ईरान पर कहा कि मैं अगले एक घंटे में चीजें खत्म कर सकता हूं, फिर वे कभी एक राष्ट्र के रूप में नहीं बन पाएंगे। मगर हम ऐसा नहीं कर रहे। ट्रंप ने इस दौरान अपने सलाहकारों पर कहा कि वे अपनी राय खुलकर रखते हैं। हमारे बीच कुछ मतभेद हैं, लेकिन वे ज्यादा बड़े नहीं होते। मैं उन्हें सबको यह मानने के लिए राजी कर लेता हूं कि मेरे तरीके से चलें।

ईरानी शासन लोगों को सड़कों पर मार देता है गोली

ट्रंप ने ईरान पर कहा कि वे सड़कों पर लोगों को मशीनगन से गोली मार देते हैं। अगर कोई विरोध करना चाहे, ठीक है? विरोध करने के लिए “मैं बाहर जाकर विरोध करूं” कहना काफी ऊंचा मानक है। उन्होंने कहा कि हम अच्छे बन रहे हैं। मैं अगले एक घंटे में चीजें खत्म कर सकता हूं। एक घंटे में आप बिजली बनाने वाले पावर प्लांट्स को नष्ट करने की खबर पढ़ रहे होंगे। हम ऐसी चीजें कर सकते हैं जो इतनी बुरी होंगी कि वे कभी राष्ट्र के रूप में फिर से नहीं बन पाएंगे। मगर हम ऐसा नहीं कर रहे। हम अच्छे बनने की कोशिश कर रहे हैं।

ईरान का शासन अवश्य ध्वस्त होगा

ट्रंप ने दावा किया कि ईरान का शासन जरूर गिरेगा, “लेकिन शायद तुरंत नहीं। ट्रंप ने मुज्तबा खामेनेई पर कहा कि यह ऐसा व्यक्ति नहीं है, जिसे पिता ने भी चाहा था। आप पूछ रहे थे कि क्या वह जिंदा है। बहुत से लोग इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। ईरान का शासन गिरेगा, “लेकिन शायद तुरंत नहीं। ट्रंप ने कहा हम अगले हफ्ते में उन्हें बहुत जोर से मारेंगे। मुज्तबा पर कहा: मुझे लगता है कि वह शायद जिंदा है; वह क्षतिग्रस्त है, लेकिन मुझे लगता है कि वह किसी रूप में शायद जिंदा है। ट्रंप ने कहा कि “1,700 से ज्यादा ईरानी स्लीपर सेल्स” हो सकते हैं।ट्रं

ईरान का युद्ध जल्द खत्म हो सकता है

ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध जल्द खत्म हो सकता है, लेकिन उन्होंने जोड़ा कि वे इसे “अपनी हड्डियों में महसूस करेंगे” तब पता चलेगा कि खत्म हो गया है। ईरान युद्ध खत्म होने पर अर्थव्यवस्था तुरंत उछाल मारेगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *