अचानक कैसे गई Pravina Deshpande की जान? आखिरी ख्वाहिश भी रह गई अधूरी...

Pravina Deshpande: इमरान हाशमी की हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘तस्करी’ में नजर आई एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे अब इस दुनिया में नहीं रही हैं. आज 17 फरवरी को प्रवीणा देशपांडे का निधन हो गया. प्रवीणा देशपांडे के निधन से ना सिर्फ इंडस्ट्री बल्कि फैंस और उनका परिवार भी बेहद मायूस है. हर कोई अभिनेत्री की आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. इस बीच अब सवाल ये है कि आखिर कैसे अचानक प्रवीणा देशपांडे की जान चली गई? इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री की आखिरी ख्वाहिश भी अधूरी रह गई.

कैसे गई प्रवीणा देशपांडे की जान?

जानकारी की मानें तो दिग्गज अभिनेत्री प्रवीणा देशपांडे 60 साल की उम्र में मल्टीपल मायलोमा (एक प्रकार का व्हाइट ब्लड़ सेल कैंसर) नामक बीमारी से जूझ रही थीं. हालांकि, एक्ट्रेस साल 2019 से इलाज करा रही थी, लेकिन आज उनका निधन हो गया. अभिनेत्री के निधन के जानकारी उनके परिवार ने उनके इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी है.

अधूरी रह गई आखिरी ख्वाहिश

दरअसल, एक्ट्रेस प्रवीणा देशपांडे को आखिरी बार नीरज पांडे की वेब सीरीज ‘तस्करी’ में कैमियो में देखा गया था. इस सीरीज के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर नीरज पांडे की तारीफ करते हुए कहा था कि वो उनके साथ दोबारा काम करने की ख्वाहिश रखती हैं, लेकिन अब अभिनेत्री के निधन के बाद उनकी ये इच्छा अधूरी रह गई.

थिएटर से शुरू किया सफर

प्रवीणा देशपांडे की बात करें तो उन्होंने थिएटर से अपना करियर शुरू किया था. रंगमंच ने उन्हें अभिनय की बारीकियां सिखाईं और धीरे-धीरे उनकी कला में निखार आता गया. एक्ट्रेस का ये अनुभव आगे चलकर उनके करियर की मजबूत नींव बन गया.
प्रवीणा जब मंच पर काम करती थी, तो उन्हें भावनाओं को सहज तरीके से जाहिर करता आता था. उन्होंने कई टीवी और फिल्मी किरदारों में इतनी सफाई से काम किया है कि लोग हमेशा उनके काम को याह रखेंगे. आज भले ही वो हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन लोगों के दिलों में हमेशा रहेंगी.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *