Holi Special Train 2026: होली 2026 के मौके पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। त्योहार के दौरान बढ़ती भीड़ और वेटिंग लिस्ट को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए गोंदिया–छपरा रूट पर 2 होली स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। इससे रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव समेत कई प्रमुख स्टेशनों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
होली पर बढ़ी ट्रेनों की मांग, रेलवे का बड़ा फैसला
होली के समय हर साल लंबी दूरी की ट्रेनों में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें सीमित फेरों के लिए चलाई जाएंगी और छत्तीसगढ़ से बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए सीधा कनेक्शन उपलब्ध कराएंगी।
चलेंगी ये दो होली स्पेशल ट्रेनें
-
गाड़ी संख्या 08863/08864 — गोंदिया–छपरा–गोंदिया होली स्पेशल
-
गाड़ी संख्या 08865/08866 — गोंदिया–छपरा–गोंदिया होली स्पेशल
दोनों ट्रेनें एक-एक फेरे के लिए चलाई जाएंगी।
ट्रेन नंबर 08863: गोंदिया–छपरा होली स्पेशल (01 मार्च 2026)
रवानगी: गोंदिया से 01 मार्च 2026, शाम 5:00 बजे
आगमन: छपरा, 03 मार्च 2026, सुबह 12:45 बजे
प्रमुख स्टॉपेज और समय
-
डोंगरगढ़ — 18:00 बजे
-
राजनांदगांव — 18:26 बजे
-
दुर्ग — 19:20 बजे
-
रायपुर — 20:05 बजे
-
भाटापारा — 20:55 बजे
-
उसलापुर — 21:15 बजे
-
पेंड्रा रोड — 23:41 बजे
-
अनूपपुर — 00:20 बजे
-
शहडोल — 00:55 बजे
-
उमरिया — 02:08 बजे
-
कटनी — 04:35 बजे
-
सतना — 06:05 बजे
-
मानिकपुर — 09:00 बजे
-
प्रयागराज छिवकी — 10:50 बजे
-
चुनार — 12:00 बजे
-
वाराणसी — 17:05 बजे
-
जौनपुर — 18:50 बजे
-
गाजीपुर — 20:55 बजे
-
बलिया — 22:08 बजे
-
रेवती — 22:50 बजे
-
बकुलहा — 23:32 बजे
ट्रेन नंबर 08864: छपरा–गोंदिया वापसी (03 मार्च 2026)
रवानगी: छपरा से 03 मार्च 2026, सुबह 4:45 बजे
आगमन: गोंदिया, उसी दिन सुबह 11:00 बजे
वापसी के प्रमुख समय
-
बलिया — 06:35 बजे
-
गाजीपुर — 07:45 बजे
-
जौनपुर — 10:25 बजे
-
वाराणसी — 12:50 बजे
-
प्रयागराज छिवकी — 18:30 बजे
-
सतना — 21:15 बजे
-
कटनी — 22:50 बजे
-
शहडोल — 01:52 बजे
-
पेंड्रा रोड — 03:18 बजे
-
उसलापुर — 05:15 बजे
-
भाटापारा — 06:08 बजे
-
रायपुर — 07:15 बजे
-
दुर्ग — 08:10 बजे
-
राजनांदगांव — 08:38 बजे
-
डोंगरगढ़ — 09:04 बजे
-
गोंदिया — 11:00 बजे
ट्रेन नंबर 08865/08866: दूसरी होली स्पेशल का शेड्यूल
-
08865 (गोंदिया–छपरा): 02 मार्च 2026, शाम 5:00 बजे प्रस्थान — 04 मार्च सुबह 12:45 बजे आगमन
-
08866 (छपरा–गोंदिया): 04 मार्च 2026, सुबह 4:45 बजे प्रस्थान — 05 मार्च सुबह 11:00 बजे आगमन
रेलवे के अनुसार, इस ट्रेन का ठहराव और टाइमटेबल 08863/08864 के समान रहेगा।
यात्रियों के लिए जरूरी जानकारी
-
टिकट बुकिंग IRCTC और रेलवे काउंटर पर उपलब्ध रहेगी
-
सीटें सीमित हैं, इसलिए जल्दी बुकिंग कराना फायदेमंद रहेगा
-
त्योहार सीजन में भारी भीड़ की संभावना — समय से स्टेशन पहुंचें
-
स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी जोड़े जा सकते हैं