29 मिनट तक सांस रोके रखी, वो भी पानी में! इस वर्ल्ड रिकॉर्ड ने दंग कर दिया...

इंसान ने डॉल्फिन और सील को भी पीछे छोड़ा

29 मिनट 3 सेकेंड तक रोकी सांस

सोचिए, आप कितनी देर तक सांस रोक सकते हैं – 1 मिनट? 2 मिनट? लेकिन क्रोएशिया के फ्रीडाइवर विटोमिर मारीचिच (Vitomir Maričić) ने ये कारनामा कर दिखाया। उन्होंने 14 जून 2024 को पानी में लेटकर 29 मिनट 3 सेकेंड तक बिना सांस लिए नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। यह उपलब्धि दुनिया को दंग कर देने वाली है क्योंकि इससे पहले का रिकॉर्ड लगभग 5 मिनट कम था।

जानवरों को भी पछाड़ दिया इंसान ने

आपको जानकर हैरानी होगी कि

  • डॉल्फिन अधिकतम 15 मिनट तक सांस रोक पाती है।

  • सील भी लगभग इतने ही समय तक टिक सकती है।

लेकिन मारीचिच ने दोनों को पीछे छोड़ते हुए इंसानी शरीर की क्षमता को नई ऊंचाई दी

इंसान और समुद्री जीवों में फर्क

  • समुद्री जीव (डॉल्फिन, सील) सांस लेते समय अपने फेफड़ों का 90% हिस्सा हवा से भर लेते हैं

  • इंसान की क्षमता सिर्फ 20% तक सीमित है।
    इसी वजह से आम इंसान ज्यादा देर तक सांस रोक ही नहीं पाता।

कैसे किया इतना बड़ा रिकॉर्ड?

मारीचिच ने रिकॉर्ड से पहले एक खास ट्रिक अपनाई। उन्होंने लगातार 10 मिनट तक प्योर ऑक्सीजन ली। इससे उनके खून में सामान्य से 5 गुना ज्यादा ऑक्सीजन स्टोर हो गई। यही वजह रही कि उनका शरीर धीरे-धीरे ऑक्सीजन खर्च करता रहा और वे लगभग आधा घंटा टिक पाए।

नॉर्मल हवा में भी चैंपियन

अगर ऑक्सीजन की मदद न भी मिले, तो भी मारीचिच का कमाल किसी सुपरह्यूमन से कम नहीं है। वह सामान्य हवा में भी 10 मिनट 8 सेकेंड तक सांस रोक सकते हैं।

इस खेल का दूसरा बादशाह

फ्रीडाइविंग में एक और बड़ा नाम है – ब्रांको पेत्रोविक (Branko Petrovic), जो सर्बिया से हैं। उन्होंने 2014 में बिना किसी ऑक्सीजन सपोर्ट के 11 मिनट 35 सेकेंड तक सांस रोकी थी। आज भी यह रिकॉर्ड कायम है। अब मारीचिच का अगला लक्ष्य इसी रिकॉर्ड को तोड़ना है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *