IPL 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आई गुड न्यूज, CSK के लिए भी खुशी की बात...

आईपीएल 2026 का आगाज इस महीने के आखिर में होगा। इसको लेकर टीमों ने अपनी अपनी तैयारी तेज कर दी है। उम्मीद है कि एक से दो दिन के भीतर बीसीसीआई की ओर से शेड्यूल का ऐलान कर दिया जाएगा। इस बीच आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। वहीं सीएसके लिए भी अच्छी खबर है। चलिए आपको बताते हैं कि वो क्या बात है, जिससे इन टीमों में इस वक्त खुशी का माहौल होगा।

28 मार्च से 30 मई तक चल सकता है आईपीएल का अगला सीजन

टी20 विश्व कप 2026 के बाद टीम इंडिया के ​खिलाड़ी आराम कर रहे हैं, जल्द ही सभी खिलाड़ी अपनी अपनी टीमों के कैंप से जुड़ जाएंगे। आईपीएल का आगाज 28 मार्च से होने की संभावना है कि और उम्मीद है कि इसका फाइनल 30 मई को खेला जाएगा। इस बीच भारतीय टीम कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेलेगी। बाकी दुनिया का क्रिकेट भी बहुत कम खेला जाएगा। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद के दो प्लेयर्स का आईसीसी की टी20 रैंकिंग में जलवा देखने के लिए मिल रहा है।

अभिषेक शर्मा करेंगे हैदराबाद के लिए ओपनिंग

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस बार भी आईपीएल में अभिषेक शर्मा करते हुए नजर आएंगे। वे पिछले लंबे अर्से से आईसीसी की टी20 रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनका फार्म टी20 विश्व कप में बहुत अच्छा नहीं रहा, इसके बाद भी वे अभी तक नंबर एक बल्लेबाज हैं। अब अभिषेक शर्मा आईपीएल में अपनी टीम के लिए तबाही मचाने के लिए तैयार हैं। जरूर इस बात पर नजर होगी कि दुनिया का ये टी20 बल्लेबाज इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में कैसी बल्लेबाजी करता है।

ईशान किशन को भी जबरदस्त फायदा

इतना ही नहीं, जो ईशान किशन अभी दो महीने पहले तक टीम इंडिया से गायब थे, उन्होंने ना केवल वापसी की, बल्कि आईसीसी की टी20 रैंंकिंग में दूसरे नंबर की कुर्सी पर भी कब्जा कर लिया है।

उन्होंने लंबी छलांग मारी है। ईशान किशन ने करीब दो साल बाद भारतीय टीम में वापसी की और इसके बाद अपने शानदार खेल से सभी का मन भी मोह लिया है। उम्मीद है कि ईशान इस बार भी सनराइजर्स हैदराबाद के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे। उनके फार्म पर भी इस सीजन नजर रहेगी।

संजू सैमसन ने भी इस बार मारी है लंबी छलांग, सीएसके से खेलेंगे

बात अगर सीएसके की करें तो इस बार पहली बार संजू सैमसन चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। इससे पहले वे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे ​थे। अब वे ट्रेड होकर सीएसके में आ गए हैं। उम्मीद है कि संजू सीएसके लिए अगले सीजन टॉप 3 में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच संजू सैमसन ने भी आईसीसी टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग मारी है।

एक मार्च को जब आईसीसी ने अपनी टी20 रैंकिंग जारी की थी, तब संजू सैमसन 65वें स्थान पर थे, लेकिन अब यानी 11 मार्च को वे लंबी छलांग लगाते हुए 22वें नंबर पर पहुंचने में कामयाब हो गए हैं। इन करीब दस दिनों के अंतराल में उन्हें 43 स्थानों का उछाल मिला है। टी20 विश्व कप 2026 के आखिरी तीन मैचों में तो उन्होंने जबरदस्त बल्लेबाजी की।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *