
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर गूंजी किलकारी
दिवाली से ठीक एक दिन पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा के घर खुशियों का माहौल छा गया है। दोनों पहली बार माता-पिता बने हैं।
19 अक्टूबर 2025 को परिणीति ने एक प्यारे बेबी बॉय (Baby Boy) को जन्म दिया। यह खुशखबरी कपल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा की, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई।
‘हमारा नन्हा मेहमान आ गया’ – कपल का इमोशनल पोस्ट वायरल
यहां देखें पोस्ट
परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत संदेश लिखा –
“आखिरकार वह आ गया! हमारा नन्हा मेहमान… और अब हमें सच में पहले की जिंदगी याद नहीं। बाहें भरी हैं, दिल और भी ज्यादा भरे हुए हैं। पहले हम दो थे, अब हमारे पास सब कुछ है। आभार – परिणीति और राघव।”
इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत से भी बधाई संदेशों की झड़ी लग गई है।
सितंबर 2023 में हुई थी शाही शादी, अब पूरी हुई फैमिली
परिणीति और राघव ने सितंबर 2023 में उदयपुर में रॉयल शादी की थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।
अब बेटे के आगमन के साथ कपल की जिंदगी में नई शुरुआत हुई है।
पहले ही दी थी प्रेग्नेंसी की झलक
अगस्त 2025 में ही कपल ने इंस्टाग्राम पर एक प्यारे पोस्ट से अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। उन्होंने लिखा था –
“हमारा छोटा सा ब्रह्मांड अपने रास्ते पर है… असीम आशीर्वाद।”
उस समय से ही फैंस इस खबर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
वर्कफ्रंट: ‘अमर सिंह चमकीला’ में दिखाई दी थीं परिणीति
परिणीति चोपड़ा आखिरी बार इम्तियाज अली की निर्देशित फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ में नजर आई थीं, जिसमें उन्होंने दिलजीत दोसांझ के साथ काम किया था।
यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है और दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया था। IMDb पर इस फिल्म को 7.8 रेटिंग मिली
फैंस ने दी शुभकामनाएं, कहा – ‘परिणीति अब बन गईं सुपरमॉम!’
सोशल मीडिया पर कपल के फैंस, बॉलीवुड सितारे और राजनेता लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं।
हर कोई परिणीति और राघव को इस नए अध्याय के लिए प्यार और आशीर्वाद भेज रहा है।
