
Gold Silver Rate Today : आज सुबह सोने में रिकॉर्ड बढ़त रही। 10 ग्राम सोने का भाव कल की तुलना में 2,000 रुपये महंगा हुआ है। अब देश में 10 ग्राम गोल्ड का रेट 1,00,000 रुपये के स्तर से सिर्फ 4,500 रुपये दूर है। सोने में बीते हफ्ते की गिरावट के बाद एक बार फिर सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने लगा है। देश के ज्यादातर शहरों में हनुमान जयंती के दिन सोने का भाव 95,500 रुपये के ऊपर है। आज पूरा देश हनुमान जयंती माना रहा है। चांदी का भाव 97,200 रुपये पर है।
यहां जानें सोने-चांदी का आज शनिवार 12 अप्रैल 2025 का रेट। शनिवार 12 अप्रैल 2025 को दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 87,610 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,560 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। मुंबई में 22 कैरेट सोना 87,460 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,410 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर का नाम 22 कैरेट गोल्ड रेट 24 कैरेट गोल्ड रेट
- दिल्ली 87,610 95,560
- चेन्नई 87,460 95,410
- मुंबई 87,460 95,410
- कोलकाता 85,610 95,410
- जयपुर 87,610 95,560
- नोएडा 87,610 95,560
- गाजियाबाद 87,610 95,560
- लखनऊ 87,610 95,560
- बंगलुरु 87,460 95,410
- पटना 87,460 95,410
चांदी का रेट
शनिवार 12 अप्रैल 2025 को चांदी का रेट 97,100 रुपये पर रहा। चांदी के भाव में कल की तुलना में आज 100 रुपये की तेजी आई है।
सोने में क्यों आई आज तेजी
अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापारिक तनाव और टैरिफ की वजह से कुछ समय पहले सोने की कीमतें कम हो गई थीं। लेकिन अब इंटरनेशनल बाजार में सोना फिर से महंगा होने लगा है, जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। भारत में सोने के दाम हर दिन बदलते हैं, जो ग्लोबल रेट, इम्पोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपये की वैल्यू पर निर्भर करते हैं। फिलहाल इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव करीब $3163 से घटकर $3100 प्रति ग्राम हो गया है।
कैसे तय होती हैं सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के दाम, सरकार के टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का जरिया नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं और त्योहारों का भी अहम हिस्सा है। खासकर शादी और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ जाती है।
देश में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने की कीमत कई वजहों से बदलती रहती है, जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के भाव, सरकार की लगाई गई इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और रुपए की कीमत में उतार-चढ़ाव। सोना सिर्फ निवेश का साधन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा भी है। शादी-ब्याह और त्योहारों के समय इसकी मांग बढ़ने से कीमतें भी बढ़ जाती हैं। लोग इसे सुरक्षित निवेश मानते हैं, इसलिए इसकी कीमत में बदलाव का असर आम लोगों की जेब पर भी पड़ता है।
सोने की शुद्धता की पहचान
ISO (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। ज्यादातर सोना 22 कैरेट में बिकता है, और कुछ लोग 18 कैरेट का इस्तेमाल भी करते हैं। कैरेट 24 से ज्यादा नहीं होता, और जितना ज्यादा कैरेट होगा, सोना उतना ही शुद्ध कहलाता है।
22 और 24 कैरेट में अंतर
24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट लगभग 91% शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है, लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।
मिस्ड कॉल से ऐसे जानें गोल्ड का भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा, लगातार अपडेट्स के लिए ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।
हॉलमार्क का रखें ध्यान
सोने को खरीदते समय उसकी क्वॉलिटी का ध्यान जरूर रखें। ग्राहक हॉलमार्क का निशान देखकर ही खरीदारी करें। हॉलमार्क सोने की सरकारी गारंटी है, जिसे ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) द्वारा निर्धारित किया जाता है। हॉलमार्किंग योजना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत संचालन, नियम और रेग्युलेशन का काम करती है।
