आज फिर सोने के भाव में उछाल, चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

नई दिल्ली। सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं? तो पहले आज 5 मई 2025 का लेटेस्ट रेट जरूर चेक करें। सोमवार को सराफा बाजार में 22 कैरेट सोने में ₹220 प्रति 10 ग्राम की तेजी दर्ज की गई है, वहीं चांदी ₹1000 प्रति किलो सस्ती हुई है। इस तेजी के बाद सोने के भाव ₹95,880 प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट ₹97,000 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।

आज आपके शहर में कितना है सोने का रेट?

शहर का नाम 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली ₹87,900 ₹95,880
मुंबई ₹87,750 ₹95,730
कोलकाता ₹87,750 ₹95,730
चेन्नई ₹87,750 ₹95,730
जयपुर ₹87,900 ₹95,880
नोएडा ₹87,900 ₹95,880
गाजियाबाद ₹87,900 ₹95,880
लखनऊ ₹87,900 ₹95,880
पटना ₹87,750 ₹95,730
बंगलुरु ₹87,750 ₹95,730

Silver Price Today: चांदी का भाव ₹97,000/किलो, आई ₹1000 की गिरावट

सोमवार को चांदी की कीमत ₹97,000 प्रति किलो है। बीते सप्ताह की तुलना में इसमें ₹1000 की गिरावट आई है। यह उन खरीदारों के लिए राहत भरी खबर है जो निवेश या गहनों के लिए चांदी खरीदना चाहते हैं।

भारत में कैसे तय होती हैं सोने-चांदी की कीमतें?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई कारकों पर निर्भर करती हैं:

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट्स

  • डॉलर-रुपया विनिमय दर

  • इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स

  • शादी, त्योहार जैसे सीजनल डिमांड

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें?

सोना खरीदते समय ध्यान रखें कि हॉलमार्क लगा हो। यह BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) द्वारा जारी किया गया सरकारी प्रमाण है।

  • 24 कैरेट = 999

  • 22 कैरेट = 916

  • 18 कैरेट = 750

22 और 24 कैरेट में क्या फर्क है?

  • 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन इससे गहने नहीं बनते।

  • 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है, इसमें अन्य धातु मिलाकर जेवर बनाए जाते हैं।

मिस्ड कॉल से जानिए गोल्ड का आज का रेट

गोल्ड रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दें। SMS के जरिए आपको आज के रेट मिल जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आप ibja.co या ibjarates.com पर भी विजिट कर सकते हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *