
भूतों से आबाद शहर – ग्लास्टनबरी की खौफनाक पहचान
दुनियाभर में भुतहा जगहें तो बहुत हैं, लेकिन ग्लास्टनबरी (Glastonbury, UK) को एक पूरा भुतहा शहर कहा जाता है। इसे “ब्रिटेन की रहस्यमयी राजधानी” माना जाता है, जहां हर गली, पब और मठ के साथ जुड़ी है डरावनी घटनाएं और आत्माओं की कहानियां।
500 साल पुराना पब – जहां रहते हैं 30 अलग-अलग भूत!
‘जॉर्ज एंड पिलग्रिम्स इन’ (George & Pilgrims Inn) नामक एक ऐतिहासिक पब, जो अपनी सर्पिल सीढ़ियों और लकड़ी की दीवारों के लिए जाना जाता है, आज भी 30 से ज्यादा आत्माओं का बसेरा है।

-
सबसे डरावना भूत है एक हुड पहने भिक्षु, जो गलियारों में भटकता है।
-
मान्यता है कि उसका एक महिला से संबंध था और अपराधबोध में उसने आत्महत्या कर ली।
रहस्यमयी घटनाएं – अचानक गिरता तापमान, चलते-फिरते नल
यहां काम करने वाले कर्मचारियों के अनुसार:
-
तापमान अचानक गिर जाता है
-
नल खुद-ब-खुद खुलते और बंद होते हैं
-
कदमों की आवाजें और उड़ती रोशनी सीसीटीवी में रिकॉर्ड होती हैं
-
सफेद साड़ी में महिला की झलक भी कई बार मिल चुकी है
ग्लास्टनबरी मठ – भिक्षुओं की आत्माओं का ठिकाना
16वीं सदी में हेनरी VIII द्वारा नष्ट किए गए ग्लास्टनबरी मठ में आज भी
-
दीवारों से गुजरते भिक्षु
-
अदृश्य आवाज़ों में गूंजते भजन
-
और धुएं जैसी आकृतियां देखी जाती हैं।
हाई स्ट्रीट और असेंबली रूम्स – जहां इतिहास की चीखें सुनाई देती हैं
ग्लास्टनबरी के पास 1685 में हुई सेडगमूर की लड़ाई के बाद फांसी पर चढ़ाए गए विद्रोहियों की आत्माएं आज भी यहां मंडराती हैं।
-
रात में सैनिकों के कदमों की आवाजें
-
अचानक ठंडी हवाएं
-
और कई बार सिर कटी परछाइयों को देखा गया है।
फेस्टिवल में भी पीछा नहीं छोड़ते भूत!
यहां तक कि ग्लास्टनबरी फेस्टिवल जैसे बड़े आयोजन भी रहस्यमयी घटनाओं से अछूते नहीं हैं।
2023 में एक महिला ने कहा कि उसने स्टोन सर्कल के पास आग के बीच उड़ती हुई एक रहस्यमयी आकृति देखी थी जो हवा में गायब हो गई।
क्यों है ग्लास्टनबरी इतना खास?
ग्लास्टनबरी सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि
-
घोस्ट हंटिंग का हॉटस्पॉट
-
क्रिस्टल और तंत्र-मंत्र की 20+ दुकानों वाला न्यू एज सेंटर
-
और डर और रोमांच की तलाश में आने वाले हजारों पर्यटकों की पसंदीदा जगह है।
