
भाजपा ने घोषित की नई कार्यकारिणी, उपाध्यक्ष और महामंत्रियों की भी हुई नियुक्ति
पेंड्रा | भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लिए नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस संगठनात्मक बदलाव में लालजी यादव को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा ने की, जिसे प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति प्राप्त हुई है।
🔹 ये हैं कार्यकारिणी के प्रमुख चेहरे:
➡️ जिला अध्यक्ष: लालजी यादव
➡️ छह उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं:

-
राकेश चतुर्वेदी (पूर्व पार्षद, नपा पेंड्रा)
-
नीरज जैन
-
राकेश दीक्षित
-
दयाचंद पोर्ते
-
लूसन सिंह राठौर
-
मीरा पाव
➡️ महामंत्री:
-
कुबेर सिंह सर्राटी
-
किशन सिंह ठाकुर (पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, मरवाही)
➡️ कोषाध्यक्ष:
-
मुकेश दुबे (नगर पालिका अध्यक्ष, गौरेला – दोबारा जिम्मेदारी)
भाजपा ने संगठन विस्तार को दी नई दिशा
इस नई कार्यकारिणी के गठन से साफ है कि बीजेपी आने वाले चुनावों को लेकर संगठन को मजबूत करने में जुटी है। लालजी यादव के नेतृत्व में पार्टी को क्षेत्र में नई ऊर्जा और रणनीतिक दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नेतृत्व में अनुभव और युवाओं का संतुलन
भाजपा की नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया गया है, जिससे संगठन को स्थानीय स्तर पर मजबूती मिलेगी।
