बक्सर रेलवे स्टेशन के पास 22 साल की महिला के साथ गैंगरेप हुआ है। महिला स्टेशन पर ही रहती है। 2 लोग उसे स्कॉर्पियो से उठाकर ले गए और उसके साथ रेप किया। इसके बाद उसे छोड़कर भाग निकले। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला ने स्टेशन के टिकट काउंटर पर बैठे कर्मचारी से मदद भी मांगी। उसने ये कहकर भगा दिया कि जाओ हम उनको समझा देंगे। पुलिस वालों ने कहा कि लिखित शिकायत दे दो तुम्हें कहीं रखवा देंगे। महिला का आरोप है कि एक महिला कॉन्स्टेबल ने उसके साथ मारपीट भी की।

आरोपी महिला को इटाढ़ी रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास छोड़कर भाग निकले। स्टेशन पर मौजूद भिखारियों ने महिला को बेहोश देख उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

मामला 25 सितंबर को शाम 7 बजे का है। घटना के दो दिन बाद बक्सर SP ने बताया गया कि मामला संज्ञान में जैसे ही आया, वैसे ही हमने सदर अस्पताल में महिला थाना, नगर थाना और GRP को भेजा। जहां महिला का फर्द बयान लेकर मामले की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी की जा रही।

2015 में हुई थी शादी दहेज नहीं देने पर निकाल दिया था –

घटना को लेकर पीड़ित महिला ने बताया कि 2015 में गुड्डू यादव (25) के साथ उसकी शादी हुई थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन शादी के शादी के दो साल बाद ही ससुराल वालों दहेज को लेकर उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया।

जिसके बाद वह अपने मायके चली गई। लेकिन वहां भी लोगों ने उसे भला बुरा कहकर घर से निकाल दिया। उसके बाद से पीड़ित महिला ने स्टेशन परिसर में ही पनाह ले लिया था। जहां 25 सितंबर को स्टेशन दरिंदों द्वारा इसके साथ गैंगरेप किया गया।

महिला ने बताया कि 3 साल पहले भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। साल ​​​​​2019 के दिसम्बर में बक्सर गोलम्बर स्थित विश्वामित्र बिहार होटल में काम देने के बहाने उसके साथ गैंग रेप किया गया था।जिसके बाद उसने थाने में कम्प्लेन करवाया था।

सभी आरोपी फिलहाल जेल की सजा भुगत रहे। इसमें होटल के तत्कालीन मैनेजर राजीव कुमार को डीआईयू टीम ने एक साल पहले दानापुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

इधर, बक्सर SP नीरज कुमार द्वारा बताया कि मामला हमारे संज्ञान में आ गया है। महिला का फर्द बयान लिया जा रहा। महिला जो भी बयान देगी उस पर आगे कानूनी कार्रवाई किया जायेगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *