भिलाई: अंचल की प्रमुख सशक्त और दृढनिश्चयी महिला संगठन “भिलाई महिला समाज” 4 अगस्त, 2024 को अपना 67 वां स्थापना दिवस समारोह मनाने जा रहा है। इस अवसर पर सेक्टर-1 स्थित नेहरू सांस्कृतिक सदन में अपरान्ह 3.00 बजे से एक इन्द्र धनुषी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया है।

समारोह में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की पहली महिला कुलपति, डॉ अरुणा पाल्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ अरुणा पाल्टा के सम्बोधन के साथ ही भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष श्रीमती त्रिपर्णा दासगुप्ता भी समाज की महिला सदस्यों को संबोधित करेंगी।

इस दौरान वर्ष भर की गतिविधियों का लेखा-जोखा पेश किया जायेगा। साथ ही महिला समाज की विभिन्न उत्पादक इकाईयों के सदस्यों द्वारा आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जायेंगे। इसमें नारी-सशक्तिकरण पर नृत्य नाटिका, लोकनृत्य आदि आकर्षण के मुख्य बिंदु होंगे।

संयंत्र की स्थापना के बाद से ही इस क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से गठित भिलाई महिला समाज, प्रति वर्ष 4 अगस्त को अपना स्थापना दिवस समारोह आयोजित करती है। अंचल की ये प्रमुख महिला संगठन, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये अनेक उत्पादक इकाईयों का संचालन करती है। भिलाई महिला समाज द्वारा सेक्टर-6 में एक पेट्रोल पंप का भी संचालन किया जाता है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *