बांग्लादेश की पूर्व PM खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा...

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन हो गया है। उन्होंने 80 साल की उम्र में 30 दिसंबर को तड़के ढाका के एवरकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं। लेकिन पिछली रात उनकी हालत बहुत खराब हो गई।

उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने से ढाका के एवरकेयर अस्पताल में हलचल बढ़ गई। खालिदा जिया की गिरती सेहत की खबर मिलते ही अस्पताल के बाहर BNP समर्थकों और नेताओं का जमावड़ा शुरू हो गया था।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के वेरिफाइड फेसबुक पेज पर एक पोस्ट में कहा गया, “खालिदा जिया का फज्र की नमाज के ठीक बाद सुबह करीब 6 बजे निधन हो गया।”

बता दें कि खालिदा जिया बांग्लादेश की पहली महिला पीएम थीं। वह BNP यानी एवं बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख भी थीं। बीएनपी मीडिया सेल के आधिकारिक फेसबुक पेज पर उनके निधन की जानकारी दी गई।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *