रायपुर। रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में पदस्थ महिला सुरक्षा गार्ड ने अपने चुनरी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शनिवार को शकीला बानो की ड्यूटी रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट में थी। इसी दौरान डिपार्टमेंट के लैब में खुद को बंदकर फांसी पर झूल गई।

सुसाइड की सूचना मिलते ही अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। इस मामले में मौदहापारा पुलिस जांच में कर रही है। महिला गार्ड अस्पताल में काम करने वाली प्राइवेट सुरक्षा एजेंसी में काम करती थी।

अंबेडकर अस्पताल में काम करने वाली सीएमएस सिक्योरिटी एजेंसी से अधिकारियों से जब इस संबंध में बातचीत की गई, तो उनकी ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

मौदहापारा थाना प्रभारी राकेश नायक ने बताया कि, शकीला सुबह 8 बजे ड्यूटी पर आई थी। दोपहर 1:30 बजे सोनोग्राफी लैब में ड्यूटी स्थान का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली है। पंचनामा कर महिला का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शकीला बानो मंदिर हसौद थाने क्षेत्र के खुटेरी की रहने वाली थी। खुदकुशी का कारण अज्ञात है। महिला का मोबाइल बरामद कर पुलिस जांच कर रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *