बस्तर में 500 रुपये के नकली नोट की एंट्री, बैंक जांच में हुआ खुलासा...

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में नकली नोट खपने का मामला सामने आया है। हाट-बाजार में चलन के दौरान 500 रुपये का संदिग्ध नोट बैंक की जांच मशीन में रिजेक्ट हो गया, जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में सतर्कता बढ़ गई है।

हाट बाजार से बैंक तक पहुंचा नकली नोट

मामला जगदलपुर और आसपास के बाजार क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार सामान्य खरीद–फरोख्त के दौरान 500 रुपये का नोट चलन में आया।

जब एक व्यापारी कैश जमा करने बैंक पहुंचा तो मशीन ने नोट को स्वीकार नहीं किया। बैंक स्टाफ ने नोट को संदिग्ध मानते हुए अलग रखा और नियमानुसार आगे की प्रक्रिया शुरू की।

बैंक जांच में नोट मिला संदिग्ध

बैंक की प्रारंभिक जांच में नोट के सिक्योरिटी फीचर्स संदिग्ध पाए गए। इसके बाद संबंधित एजेंसियों को सूचना दी गई। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बाजार में ऐसे नकली नोट कितनी संख्या में पहुंचे हैं।

पुलिस जांच में जुटी, सोर्स का पता लगाया जा रहा

दंतेवाड़ा से जुड़े एक व्यापारी के पास भी ऐसा ही नोट मिलने की बात सामने आई है। मामले पर एएसपी आरके बर्मन ने कहा है कि जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि नकली नोट कहां से और कैसे बाजार में पहुंचे।

आम लोगों और व्यापारियों के लिए अलर्ट

  • 500 रुपये के नोट लेते समय सिक्योरिटी फीचर्स जरूर जांचें

  • संदिग्ध नोट मिलने पर तुरंत बैंक या पुलिस को सूचना दें

  • बड़ी नकदी जमा करते समय मशीन जांच करवाएं

  • हाट बाजार में लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी रखें

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *