रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय में वर्षों से अटैच होकर काम कर रहे 200 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी अब अपने मूल विभाग में लौटाए जाएंगे। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने बिना पूर्व अनुमति के अटैच अधिकारियों पर कड़ा रुख अपनाया है। GAD ने सभी विभागों से तीन दिन के भीतर सूची सौंपने को कहा है।

10 साल से अटैच अधिकारी! अब मांगी गई रिपोर्ट

मंत्रालय के कुछ विभागों में 10-10 साल से कर्मचारी अटैच हैं, जिसकी जानकारी GAD को नहीं थी। जैसे ही यह मामला GAD के संज्ञान में आया, अंडर सेक्रेटरी की ओर से सभी विभागों को पत्र भेजा गया है। GAD ने साफ किया है कि जरूरत पर ही कुछ अधिकारी बनाए रखे जाएंगे, बाकी को तत्काल उनके मूल पदस्थापना विभाग में वापस भेजा जाएगा।

बैठने की जगह तक नहीं बची, तब खुली पोल!

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय में कई विभागों में कर्मचारियों की अधिकता के चलते बैठने की जगह तक नहीं बची थी। जब इस पर ध्यान गया, तो पता चला कि बिना अनुमति बड़ी संख्या में अटैचमेंट किया गया है। यह भी सामने आया कि कई मामलों में लिखित आदेश तक नहीं निकाले गए थे।

कर्मचारी संघ ने की थी शिकायत, अब आया GAD का संज्ञान

इस मामले में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ ने भी GAD से शिकायत की थी, कि अटैच कर्मचारियों की वजह से स्थायी कर्मचारियों को असुविधा हो रही है। शिकायत और आंतरिक जांच के बाद GAD ने सभी विभागों से रिपोर्ट तलब की है।

अब तय होगी ज़रूरत, बाकी भेजे जाएंगे मूल विभाग

GAD के अनुसार, रिपोर्ट मिलने के बाद हर अटैच अधिकारी की आवश्यकता का मूल्यांकन किया जाएगा। केवल उन्हीं को रोका जाएगा जिनकी मंत्रालय में तत्काल आवश्यकता है, बाकी सभी को उनके वास्तविक पदस्थ विभाग में भेजने की कार्यवाही की जाएगी।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *